फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल फेसबुक पेज से दो पोस्ट हटा दिए थे. ये पोस्ट आशा कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले ओणम त्योहार भत्ते और नबी दिवस की बधाई से जुड़े थे. इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने मेटा और केंद्रीय आईटी मंत्रालय से बात की. केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शनिवार, 6 सितंबर को बताया कि बातचीत के बाद मेटा ने दोनों पोस्ट को बहाल (रिस्टोर) कर दिया है.
अब केरल सीएम के फेसबुक पोस्ट 'दबाकर' बैठ गया मेटा, पीएम मोदी का वीडियो भी हटाया था
Meta ने Kerala CMO के ऑफिशियल Facebook पेज से हटाए गए दो पोस्ट हटाने के बाद रिस्टोर कर दिए हैं. ये पोस्ट ओणम भत्ते और नबी दिवस की बधाई से जुड़े थे. केरल मुख्यमंत्री VD Satheesan ने यह जानकारी दी.

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा कि केरल CMO के कड़े दखल के बाद मेटा ने फेसबुक पेज से मनमाने ढंग से हटाई गई ऑफिशियल पोस्ट्स को बहाल कर दिया है. आगे लिखा,
"कॉन्टेंट भले ही वापस ऑनलाइन आ गया है, लेकिन त्योहार की शुभकामनाओं से लेकर कल्याणकारी सूचनाओं तक, सरकार के वेरिफाइड कम्युनिकेशन को मनमाने ढंग से हटाना अब भी एक गंभीर चिंता का विषय है."
केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि उनके सचिव ने इस मामले को मेटा और ‘केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय’ (MeitY) के सामने उठाया है. CMO ने IT एक्ट के तहत पोस्ट हटाए जाने के संबंध में औपचारिक सफाई मांगी है.
यह भी साफ करने को कहा गया है कि क्या कॉन्टेंट को ऑटोमेटेड तरीके से हटाया गया या मैन्युअल कार्रवाई के जरिए. यानी पोस्ट को हटाने का फैसला कंप्यूटर प्रोग्राम (AI/एल्गोरिदम) ने खुद लिया या मेटा के किसी अधिकारी ने जांच करने के बाद लिया.
ये भी पढ़ें: PM का वीडियो हटाने पर सख्त सरकार, Meta की माफी भी रिजेक्ट, अधिकारी को किया तलब!
पीएम मोदी का वीडियो भी हटाया थाइससे पहले, जुलाई में मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटा दिया था, जिसे कुछ देर बाद रिस्टोर कर दिया गया. मेटा ने बताया कि पीएम मोदी का सेल्फी वीडियो एक 'गलती' की वजह से कुछ समय के लिए रिमूव हो गया था.
लेकिन, भारत सरकार इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई. इसके बाद मेटा के पब्लिक पॉलिसी चीफ को तलब किया गया. इस बीच, अगस्त में मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कपलान ने पीएम मोदी का पोस्ट हटाने पर भारत के IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से माफी मांगी.
वीडियो: सोशल लिस्ट : फेसबुक पर 'कोई दुश्मन ही होगा जो लाइक नहीं करेगा' वाले कैप्शन मेटा की ख़राब पॉलिसी का नतीज़ा










