The Lallantop

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 3 गांव में 20 घर आग के हवाले, कुकी-नागा समुदाय में बढ़ा तनाव

Manipur violence: मणिपुर के कामजोंग जिले में तीन गांवों के 20 घरों में आग लगा दी गई. कुछ वक़्त से नागा-कुकी समुदायों के बीच शांति बरकरार थी. लेकिन इस हिंसा की वजह से फिर से अराजकता फैलने की संभावना बढ़ गई है.

Advertisement
post-main-image
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 20 घर जलाए गए.( सांकेतिक फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मणिपुर के कामजोंग जिले में 1 जुलाई को भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास तीन गांवों के कुल 20 घरों को आग लगाई गई, जिसमें फाइमोल गांव के 15 और नागा गांव के 7 घर शामिल हैं।
  • यह हिंसा कुकी और नागा समुदायों के बीच तनाव और विवाद के कारण हुई है, जिसमें दोनों पक्षों के गांवों पर बारी-बारी में हमले किए गए और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • सुरक्षा कारणों से प्रभावित गांवों के लोग पहले से खाली कर दिए गए हैं और उन्हें ऐशी गांव में अस्थायी रूप से बसाया गया है, जहां पहले से 11 असम राइफल का शिविर मौजूद है।

मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क उठी है. 1 जुलाई को भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास स्थित कामजोंग जिले के तीन गांवों के 20 घरों को जला दिया गया. हालांकि ये हमला किसने किया है अभी ये साफ नहीं है. लेकिन शायद इस घटना की वजह से कुकी-नागा समुदायों के बीच फिर से आग भड़क सकती है.

Advertisement

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि उपद्रवियों ने पहले कुकी समुदाय से जुड़े फाइमोल गांव में आग लगा दी. इसी के जवाब में दो तंगखुल नागा गांवों को निशाना बनाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर 12:30 बजे पहला हमला हुआ.

कितना नुकसान हुआ? 

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारीयों ने तनाव के चलते गांव पहले ही खाली करा लिया था. यहां के लोगों को अस्थायी रूप से ऐशी गांव में बसाया गया है जहां पहले से ही 11 असम राइफल का एक शिविर मौजूद है. फाइमोल गांव के कुल 15 घरों को आग के हवाले कर दिया गया. 

Advertisement

दोपहर करीब 1:30 बजे नागा समुदाय के इलाकों पर हमला हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर पिलर 101 के पास स्थित नागा गांव शांगखालोक को निशाना बनाया गया. लेकिन सुरक्षा बलों ने गांव को पूरी तरह नष्ट होने से बचा लिया. फिर भी इस घटना में 7 मकान जल गए. 

एक अन्य घटना में, संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने कामजोंग जिले में शांगखालोक और फाइकोह के बीच स्थित तंगखुल नागा बस्ती हुइमिन थाना में भी कुछ घरों में आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. तीनों घटनाओं को मिलाकर कुल 20 घरों में आग लगी है.  

ये भी पढ़ें: मणिपुर में छह लोगों के शव मिले, नागा समुदाय से जुड़े होने की आशंका, होगा DNA टेस्ट

Advertisement
किसने किया हमला?

दो कुकी संगठनों, जनजातीय एकता समिति और कुकी CSO (नागरिक समाज संगठन) कार्य समिति, ने फाइमोल कुकी गांव पर हुए हमले की निंदा की. दोनों संगठनों ने अलग-अलग बयान जारी किया और सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम (NSCN) पर म्यांमार स्थित शन्नी राष्ट्रवादी सेना की मदद से ये हमला करने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

वीडियो: मणिपुर पर सवाल पूछने पर रो पड़े छात्र, NEET पेपर लीक पर क्या बोले?

Advertisement