The Lallantop

मनाली में जिपलाइन से गिरी 12 साल की लड़की, 30 फीट गहरी खाई में गिरी

लड़की जिपलाइनर से थोड़ी ही दूर गई थी कि अचानक बेल्ट टूट गई. इसके बाद वह 30 फीट नीचे खाई में गिर गई.

Advertisement
post-main-image
मनाली में जिपलाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

हिमाचल प्रदेश के मनाली में जिपलाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 12 साल की एक बच्ची जिपलाइनर से थोड़ी ही दूर गई थी कि अचानक कमर पर बंधी बेल्ट टूट गई. इसके बाद वह 30 फीट नीचे खाई में गिर गई. हादसे के बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े योगेश पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 8 जून की है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने मनाली गए थे. रविवार को त्रिशा जिपलाइनिंग कर रही थी. इस दौरान कुछ दूर पहुंची थी कि तभी अचानक उसके शरीर से बंधी बेल्ट टूट गई. त्रिशा 30 फीट नीचे गिर गई. हादसे में उसके पैर में कई फ्रैक्चर आए.

त्रिशा को आनन-फानन में मनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन वहां राहत ना मिलने पर उसे चंडीगढ़ ले जाया गया. अब उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. 

Advertisement

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बच्ची जिपलाइनिंग करते हुए नजर आ रही है. वह आधे रास्ते में पहुंची थी. तभी बेल्ट टूट जाता है. इसके बाद वह नीचे गिर पड़ती है. वहीं वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता सुनाई देता है कि लड़की गिर गई. 

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड ने शादी का दबाव बनाया तो कर दी हत्या, शव को दफना भी दिया, पर एक गलती ने खुलासा कर दिया!

रिपोर्ट के मुताबिक परिवार का आरोप है कि जिपलाइनिंग साइट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. हादसे के बाद भी किसी तरह की मदद नहीं मिली. त्रिशा के पिता ने बताया कि बच्ची की हालत में पहले से सुधार है. 

Advertisement

 

वीडियो: गुजरात में कोल्ड ड्रिंक पीने से 3 लोगों की हुई मौत, फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला कि ये हादसा नहीं साजिश थी

Advertisement