उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 5 बच्चों पर खौलता हुआ तेल डाल दिया, जिससे वे सभी बुरी तरह झुलस गए. पांचों का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है. 2 बच्चों की हालत काफी क्रिटिकल बताई जा रही है.
उन्नाव में युवक ने 5 बच्चों पर खौलता तेल डाला, खेल-खेल में पानी गिर गया था
Unnao Man pours boiling oil on children: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 5 बच्चों पर खौलता हुआ तेल डाल दिया, जिससे वे सभी बुरी तरह झुलस गए. दो बच्चों की हालत काफी क्रिटिकल बताई जा रही है.
.webp?width=360)

घायल बच्चों की पहचान सुधीर, रौनक, सुमित, श्याम बाबू और मनोज के रूप में हुई है. उनकी उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई गई है. वहीं आरोपी का नाम विशाल है. उसकी उम्र 22 साल बताई गई है. वो फिलहाल फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
इंडिया टुडे से जुड़े सूरज सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना औरास थाना क्षेत्र स्थित दृगपाल खेड़ा गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान हुई. बीते फरवरी में यहां हीरालाल (उम्र 100) नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी. 10 मार्च को उनकी तेरहवीं रखी गई थी. इसमें गांववाले और कई रिश्तेदार शामिल हुए थे.
घटना के वक्त कार्यक्रमस्थल के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे. सभी एक-दूसरे पर पानी फेंक रहे थे. बताया गया कि गलती से उनसे आरोपी विशाल पर पानी गिर गया. रिपोर्ट के मुताबिक, पानी गिरने से आरोपी काफी गुस्से में आ गया. उसने कथित तौर पर पास की दुकान से खौलते तेल का पैन उठाकर बच्चों पर फेंक दिया. जलने की वजह से पांचों बच्चे रोने लगे-चिल्लाने लगे.
चींखें सुनकर गांव वाले और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए उन्नाव से करीब 65 किलोमीटर दूर लखनऊ के एक हॉस्पिटल ले गए. सभी का इलाज चल रहा है. गांव के मुखिया बाल्मीकि ने बताया कि सुधीर और मनोज की हालत काफी गंभीर है. बच्चों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशाल की तलाश शुरू कर दी है, जो अभी फरार चल रहा है.
वीडियो: ट्रंप ने टैरिफ पर कौन सा नया दांव खेल दिया?















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



