The Lallantop

Axis My India Exit Poll: असम में BJP की बड़ी जीत, तमिलनाडु-केरल के अनुमान चौंका देंगे

बंगाल चुनाव में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल आने लगे हैं. एक्सिस माय इंडिया के पोल में असम और पुडुचेरी में एनडीए और केरल में UDF गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं तमिलनाडु में डीेएमके और एक्टर विजय की पार्टी में सत्ता को लेकर करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है.

Advertisement
post-main-image
असम, तमिलनाडु, केरल के लिए एग्जिट पोल आ गए हैं. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार असम विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 126 सीटों में से 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मतदान और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर ये एग्जिट पोल जारी किए गए हैं।
  • अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो असम में एनडीए की सीट संख्या 2021 की तुलना में बढ़ेगी, और केरल में दस साल बाद UDF की सरकार बनने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं. एक्सिस माय इंडिया के पोल के मुताबिक असम में फिर से हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सत्ता में वापसी होने जा रही है. 

Advertisement

Axis My India के एग्जिट पोल में असम की 126 सीटों में से एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 24 से 36 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाने के आसार हैं. वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को इस बार 48 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है. वहीं कांग्रेस को 38 प्रतिशत, AIUDF को 2 प्रतिशत और UPPL को 3 प्रतिशत,जबकि अन्य को 9 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है.

किस पार्टी को कितनी सीटें?

Advertisement

एनडीए में बीजेपी को 70 से 80, असम गण परिषद (AGP) को 7-9 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस को 22 से 30, रायजोर दल को 1-4, असम जातीय परिषद (AJP) को 1-2, CPI(M) को 0-1 और IND(APHLC) को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

किस पार्टी को कितना वोट प्रतिशत?

NDA गठबंधन में बीजेपी को 37 प्रतिशत, AGP को 7 प्रतिशत और BPF को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस को 31 प्रतिशत, रायजोर दल को 3 प्रतिशत, AJP को 7 प्रतिशत, CPI(M) और IND(APHLC) को 1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. 

Advertisement

अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं तो एनडीए इस बार असम में सबसे बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 74 सीटें जीती थीं. इस बार उसे 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है.

केरल में दस साल बाद UDF की वापसी!

केरल में CPI(M) के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक गठबंधन (LDF) की सत्ता से विदाई के संकेत मिल रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार बनती दिख रही है. Axis My India के पोल में केरल की 140 सीटों में से LDF को 49-62, UDF को 78-90 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें मिलती दिख रही हैं. अगर केरल में लेफ्ट की सरकार जाती है तो ये बंगाल में ज्योति बसु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पहला ऐसा मौका होगा, जब किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं होगी.

तमिलनाडु में स्टालिन और विजय के बीच लड़ाई

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर एक फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. यहां बहुमत का आंकड़ा 118 है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, यहां सत्ता के लिए एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले डीएमके और अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के बीच रोचक मुकाबला होता दिख रहा है. एक्सिस माय इंडिया के पोल में DMK गठबंधन को 92 से 110 सीटें, AIADMK गठबंधन को 22-32 और TVK को 98-120 सीटें मिलने का अनुमान है. इस पोल में बाकी पार्टियों का खाता खुलने की उम्मीद नहीं है.

पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की सरकार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए 9 अप्रैल को चुनाव हुआ था. पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल पर भरोसा न करने वाले क्या कह रहे हैं?

Advertisement