The Lallantop

PM मोदी की कौन सी फोटो दिखाकर ममता ने कहा, 'ये राष्ट्रपति का सम्मान नहीं करेंगे...'

ममता बनर्जी ने साल 2024 के उस फोटो को शेयर करके पलटवार किया. जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू BJP के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही थीं.

Advertisement
post-main-image
द्रौपदी मुर्मू (बाएं) लालकृष्ण आडवाणी (बीच में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(दाएं).

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है. रविवार, 8 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 'अपमान'  का आरोप लगाया. इसके पलटवार में ममता बनर्जी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. रविवार, 8 मार्च को तो उन्होंने 2024 की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पीएम मोदी पर सीधा हमला किया. इस फोटो में राष्ट्रपति के खड़े होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी बैठे नजर आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यह फोटो उस समय की है, जब 31 मार्च 2024 में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सम्मान आडवाणी को उनके घर जाकर दिया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी आडवाणी के बगल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खड़े होकर पुरस्कार देते हुए नजर आ रही हैं. ममता बनर्जी ने यह फोटो एक कार्यक्रम के दौरान दिखाई. उन्होंने कहा,

"अब आप कह रहे हैं कि मैंने राष्ट्रपति का अपमान किया है. मैं वहां कैसे जा सकती हूं? मैं धरने पर बैठी हूं और मैं सभी के लिए लड़ रही हूं.”

Advertisement

ममता ने प्रधानमंत्रा मोदी पर पलटवार करते हुए आगे कहा,

“यह तस्वीर आपके लिए है. खासकर प्रधानमंत्री के लिए. आप एक आदिवासी नेता और भारत के राष्ट्रपति का सम्मान नहीं करेंगे. राष्ट्रपति खड़ी हैं और प्रधानमंत्री बैठे हैं. मैं यह फोटो इसलिए दिखा रही हूं क्योंकि हम सम्मान करते हैं. लेकिन वे सम्मान नहीं देते.”

Advertisement

बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो (ममता) राष्ट्रपति की कुर्सी और भारत के संविधान का पूरा सम्मान करती हैं, जिसे वह अपनी माता मानती हैं. उन्हें इसका दोष न दें. ममता ने प्रधानमंत्री मोदी पर चुनाव की वजह से राज्य पर हमला करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव आते ही वोट पाने की लालसा में वो (प्रधानमंत्री) ऐसा करने लगते हैं. प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी के बीच यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में नौवीं अंतरराष्ट्रीय संथाल कांफ्रेंस में शामिल होने पहुंची थीं. इस दौरान उनके स्वागत के लिए न तो मुख्यमंत्री और न कोई बड़ा मंत्री ही पहुंचा. इस बात पर राष्ट्रपति ने नाराजगी भी जताई.

यह भी पढ़ें: बंगाल में क्या हुआ? ममता बनर्जी और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री में 'बातों की जंग' छिड़ गई

राष्ट्रपति की नाराजगी पर ममता बनर्जी ने उन्हें 'बीजेपी का एजेंट' बता दिया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस को घेरते हुए उन पर राष्ट्रपति का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया.

वीडियो: Nepal Election Result: 4 बार के प्रधानमंत्री को बालेन शाह ने हराया, पीएम मोदी ने भी बधाई दी

Advertisement