किसी देश की ताकत सिर्फ वो नहीं होती, जो दूसरे देशों की जमीन पर कब्जा कर ले और लोगों को गुलाम बना दे. एक ताकत वो भी होती है, जिसमें कोई हमला नहीं होता, लेकिन लोगों के दिलों पर राज जरूर होता है. 12 सितंबर को भारत की यही पावर BRICS Summit 2026 के दौरान नजर आई. जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम फेमस हिंदी गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाते दिखे. इसका वीडियो वायरल है. इसे भारत की सॉफ्ट पावर कहा जाता है. माने, भारत की कला और संस्कृति का दुनिया भर में छा जाना.
ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... जब मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गाना: VIDEO
BRICS Summit 2026: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम दिल्ली के एक होटल में 1965 की आई फिल्म 'तीन देवियां' का हिट सॉन्ग ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाना गाते नजर आए. इसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया.

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ब्रिक्स समिट में शिरकत करने भारत की राजधानी नई दिल्ली आए हुए हैं. समिट के पहले दिन 12 सितंबर की रात वे एक होटल में थे. उन्होंने X पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें पीएम अनवर बॉलीवुड के मशहूर दिवंगत सिंगर किशोर कुमार का गाया गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं.
पीएम अनवर इब्राहिम ने क्या लिखा?पीएम अनवर इब्राहिम ने 1965 की आई फिल्म 'तीन देवियां' का हिट सॉन्ग ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाना गाया. इसका म्यूजिक एसडी बर्मन ने दिया था, जबकि मजरूह सुल्तानपुरी ने इसके बोल लिखे थे. मलेशियाई प्रधानमंत्री ने X पर लिखा,
"गुरु थोड़ा गाने की इजाजत मांग रहे हैं, ठीक है!"
ये वीडियो दिखाता है कि अनवर इब्राहिम हिंदी फिल्मी गानों से कितना प्यार करते हैं. उनके इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, और भारतीय सॉन्ग को लेकर उनके जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं.
पहले भी दिखा हिंदी गाने से प्यारयह पहली बार नहीं है जब हिंदी गानों को लेकर मलेशिया के प्रधानमंत्री का प्यार उमड़ा है. पीएम अनवर इब्राहिम एक बार पहले भी हिंदी सॉन्ग के लिए अपना प्यार जता चुके हैं. इस साल फरवरी में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया का दौरा किया, तो उनके स्वागत वाले वीडियो में पीएम अनवर ने 'कभी खुशी, कभी गम' फिल्म के 'बोले चूड़ियां' गाने का इस्तेमाल किया था.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के BRICS गाला डिनर से जिनपिंग ने बनाई दूरी, बातचीत के बाद खाने पर नहीं आए
तब पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा था कि मलेशिया और भारत के बीच दोस्ती, जो सदियों से सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक रिश्तों पर आधारित है, आपसी फायदे के लिए फलती-फूलती रहे और मजबूत होती रहे.
वीडियो: इंडोनेशिया-मलेशिया के जंगलों से 4 हजार किमी दूर ओडिशा कैसे पहुंचे 5 नन्हे ओरंगुटान?









