The Lallantop

महाकुंभ में महिला ने फोन डुबाकर करीबी शख्स को कराया स्नान, वीडियो देख मोबाइल लवर्स 'विचलित' हो जाएंगे

महिला के पास अपने एक करीबी की तस्वीर नहीं थी तो उसे वीडियो कॉल के जरिये कुंभ स्नान करवा दिया, वो भी अपना मोबाइल डुबाकर. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कई लोगों ने महिला की नादानी पर मजे लिए तो कुछ ने तारीफ की. वैसे ये वायरल होने के लिए महिला का स्टंट भी हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
पति को वर्चुअल कुंभ स्नान कराती महिला (सोशल मीडिया)

आस्था का देश है भारत. यहां किसी काम को आस्था और भक्ति से जोड़ दो, फिर सब करने का लाइसेंस मिल जाएगा. महाकुंभ में स्नान करने से पाप धुलते हैं, तो क्यों ना पाप करते हुए ही संगम पहुंचें. बिना टिकट के ट्रेनों पर चढ़ जाएं, ना चढ़ पाएं तो शीशे तोड़ दें, या पहले से बैठे यात्रियों पर पानी फेंक दें. लेकिन तमाम नियम-कानूनों को ताक पर रख कर भी जो ना पहुंच पाएं तो क्या कीजे? अपनी तस्वीर भेज दीजिए. कुंभ में कुछ लोगों ने ‘वर्चुअल स्नान’ कराने का स्टार्टअप खोला हुआ है. वे प्रिंटआउट निकाल कर आपकी तस्वीर को पवित्र स्नान करवा देंगे. आपको बस महसूस करना है कि वहां तस्वीर नहीं, आप खुद मौजूद हैं और स्नान कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन एक महिला इससे भी एक कदम आगे निकली. उसके पास अपने एक करीबी की तस्वीर नहीं थी तो उसे वीडियो कॉल के जरिये कुंभ स्नान करवा दिया, वो भी अपना मोबाइल डुबाकर. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कई लोगों ने महिला की नादानी पर मजे लिए तो कुछ ने तारीफ की. वैसे ये वायरल होने के लिए महिला का स्टंट भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें - बरेली में शराबी दूल्हे ने अपने दोस्त को पहना दी वरमाला, दुल्हन ने थप्पड़ मारकर शादी कैंसिल की

Advertisement
क्या दिखा वीडियो में?

इस वीडियो को शिल्पा चौहान नाम की यूजर ने 24 फरवरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वो अपना फोन संगम के पानी में डुबोते हुए दिख रही हैं. उस समय एक शख्स वीडियो कॉल पर दिखाई दे रहा है जो घर में बैठे-बैठे प्रतीकात्मक कुंभ स्नान ले रहा है. महिला ने कैप्शन में नहीं बताया है कि ये शख्स उनका पति है या कोई रिश्तेदार या दोस्त.

“गोपी बहू 2025”

अब इस पर ‘करें तो करें क्या, बोलें तो बोलें क्या’ वाला मीम बनता है. लेकिन लोग भी तो कहे बिना रहते नहीं. मुकेश नाम के एक यूजर ने शिल्पा के इस काम की तुलना ‘गोपी बहू के लैपटॉप साफ करने’ वाले सीन से की और लिखा,

Advertisement

“गोपी बहू 2025.”

cms
सोशल मीडिया पर लोगो की प्रतिक्रिया

संदीप नाम के यूजर ने मजाक में लिखा,

"सारा इंस्टाग्राम भी नहा लिया, थैंक्यू"

cms
सोशल मीडिया पर लोगो की प्रतिक्रिया

'सना डॉट तनी' नाम के यूजर ने व्यंग्य किया,

"पूरा मोबाइल समाज डरा हुआ है."

cms
सोशल मीडिया पर लोगो की प्रतिक्रिया

‘अर डॉट मक’ नाम के एक अन्य यूजर ने कहा,

“भाई (पति) को बोल देना कि कपड़े बदल लें और बाल अच्छे से सुखा लें, नहीं तो ठंड लग जाएगी!”

cms
सोशल मीडिया पर लोगो की प्रतिक्रिया

वैसे ये भी हो सकता है कि ये सिर्फ एक स्टंट हो जिसका मकसद वायरल होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने अकाउंट तक लाना हो. इन्फ्लुएंसर बनने के लिए ज्यादातर लोग बढ़िया कॉन्टेंट दे भी नहीं रहे. वे शॉर्टकट अपनाते हैं, जिनमें गालियां देना, खतरे भरे काम करना या बेवकूफी करने से भी गुरेज ना करना शामिल है. आप इस वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं हमें कॉमेंट करके बताएं.

वीडियो: वेटिकन में नए पोप का चुनाव कैसे होता है? काले और सफेद धुएं का क्या है कनेक्शन?

Advertisement