स्कूल में आपसी लड़ाई में कथित तौर पर दो नाबालिगों ने एक लड़के को इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गई. पीड़ित छात्र के मां-बाप ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जूते की एड़ी उसके आंख और चेहरे पर रगड़ी, जिससे उसे गंभीर चोट आई. आरोप है कि हमले से उसकी दाहिने आंख की रोशनी चली गई. पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
लखनऊ के स्कूल में 5वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, जूते की एड़ी चेहरे पर रगड़ी, एक आंख की रोशनी गई
Lucknow School Student Beaten: पीटने वाले छात्र भी कक्षा 5वीं और तीसरी के थे. पीड़ित छात्र की मां ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी.
.webp?width=360)

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है. पीड़ित छात्र की मां ने शनिवार, 31 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा कक्षा 5वीं में पढ़ता है. आरोप लगाया कि 21 जनवरी को 5वीं और तीसरी क्लास के दो छात्रों ने उनके बेटे को पकड़ लिया, फिर उसे लेकर स्कूल के मैदान पर लेकर गए. इसके बाद कथित तौर पर दोनों नाबालिग छात्रों ने पीड़ित को बेरहमी से पीटा.
जमीन पर गिराकर मारापीड़ित की मां के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पहले उनके बेटे को जमीन पर गिराया, फिर जूते की एड़ी उसकी आंखों और चेहरे पर रगड़ी. पीड़ित छात्र के पैरेंट्स ने स्कूल मैनेजमेंट पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद स्कूल के स्टाफ ने समय पर कार्रवाई नहीं की. रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत के आधार पर लखनऊ पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों और स्कूल स्टाफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज कर ली है.
यह भी पढ़ें- Thar खरीदनी थी, पर पैसे नहीं थे, ग्रेटर नोएडा के लड़कों ने पड़ोसी के 20 लाख रुपये उड़ा दिए
फिलहाल पुलिस का कहना है कि उसने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने डॉक्टरों से भी पीड़ित छात्र की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. इधर, पुलिस में देरी से शिकायत करने पर पीड़ित के मां-बाप का कहना है कि वह बच्चे के इलाज में व्यस्त थे, इसलिए पहले पुलिस के पास नहीं जा पाए.
वीडियो: लखनऊ में अचानक एक साथ मरीं 71 भेड़, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

















.webp?width=120)
.webp?width=120)
