The Lallantop

महिला को लेबर पेन में छोड़ सो गए, आधा बच्चा बाहर आया, सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर आरोप

आरोप है कि महिला के परिजन ने शोर मचाया. तब जाकर स्टाफ की नींद टूटी. फिर आनन-फानन में डिलीवरी कराई गई.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ का अलीगंज सीएचसी (PHOTO-Justdial)

लेबर पेन से कराह रही एक महिला को डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने ऑपरेशन थियेटर की टेबल पर छोड़ दिया और जाकर सो गए. हैरान कर देने वाला ये मामला लखनऊ के अलीगंज से सामने आया है. महिला का बच्चा इस दौरान गर्भ से आधा बाहर आ गया लेकिन उसे संभालने के लिए हेल्थ सेंटर का कोई स्टाफ मौजूद नहीं था. इतना सब होने के बाद महिला के परिजन ने शोर मचाया. तब जाकर स्टाफ की नींद टूटी. फिर आनन-फानन में डिलीवरी कराई गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुतबिक जानकीपुरम के रहने वाली अमित, अपनी पत्नी मीनाक्षी को लेकर 24 मार्च की करीब 12 बजे अलीगंज सीएचसी पहुंचे थे. मीनाक्षी को लेबर पेन हो रहा था. परिवार का आरोप है कि उस समय इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ गहरी नींद में थे. काफी मिन्नत करने के बाद वो महिला को ऑपरेशन थियेटर में ले गए. जांच करने के बाद सीएचसी स्टाफ ने परिवार से कहा कि अभी समय लगेगा और ये कहकर वो गर्भवती महिला को टेबल पर ही छोड़कर सोने चले गए.

कुछ ही देर बाद महिला का प्रसव शुरू हो गया. बच्चा गर्भ से आधा बाहर आ गया. दर्द से तड़पती महिला की चीख सुनकर जब परिजन ओटी के अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि मीनाक्षी इस हालत में अकेले पड़ी है. इसके बाद जैसे-तैसे डिलीवरी कराई गई लेकिन हेल्थ सेंटर वालों ने इसके बाद भी परिवार को नहीं छोड़ा. मीनाक्षी और उसके परिजन ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने उनसे जबरन 2200 रुपये नेग के नाम पर वसूल लिए. 

Advertisement
हमेशा वसूले जा रहे पैसे

परिवार का आरोप है कि अलीगंज सीएचसी में इस तरह डिलीवरी के बाद पैसे लेना आम हो चला है. विरोध करने पर मरीज के परिजन को धमकाया जाता है.

इस पूरे मामले को लेकर जब सीएचसी के प्रभारी डॉ हेमंत से सवाल किया गया तो उन्होंने घटना के होने से ही इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थियेटर के टेबल पर महिला को छोड़ कर सो जाने की बात समझ से परे है. डॉक्टर ने आगे कहा कि पीड़ित परिवार अगर लिखित शिकायत दे तो मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी.

वीडियो: गोरखपुर में AIIMS डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, गेट तक किया पीछा

Advertisement

Advertisement