The Lallantop

मर्सिडीज में मिली सड़ती हुई लाश, 6 महीने से गैराज में खड़ी थी कार

Ahmedabad के एल.जे कॉलेज के पास एक गैरेज के बाहर 6 महीने से खड़ी मर्सिडीज कार में लाश मिली है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही.

Advertisement
post-main-image
गुजरात में मर्सिडीज कार में लाश मिली. (फोटो- Unsplash)
author-image
अतुल तिवारी

गुजरात के अहमदाबाद में एक मर्सिडीज कार में 6 महीने पुराना शव मिला है. गाड़ी में लाश होने का पता तब लगा जब उससे बदबू आने लगी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने शव को कस्टडी में ले लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस कार मालिक और शव दोनों की पहचान करने में जुटी है. इंडिया टुडे से जुड़े अतुल तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, मर्सिडीज कार 6 महीने पहले एल.जे कॉलेज के बगल में स्थित गैरेज में रिपेयरिंग के लिए आई थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तब से कार गैराज के पास खड़ी रही. आसपास के लोगों को घटना के बारे में उस वक्त पता चला, जब कार से बदबू आने लगी. कार के अंदर देखने के पर लाश के होने की बात पता चली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर सरखेज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी. घटना की पुष्टि सरखेज थाना के इंस्पेक्टर एलएल चावड़ा ने की. उन्होंने बताया,

एलजे कॉलेज के पास पार्क मर्सिडीज कार में से लाश मिली है. मृतक कार का मालिक नहीं है. ये कार पास में ही मौजूद गैराज पर आई हुई थी. गैराज के मालिक के मुताबिक, पिछले 6 महीने पहले कार रिपेयरिंग के लिए आई थी, उसके बाद से यहीं पड़ी है.

Advertisement

चावड़ा ने आगे बताया कि कार के नंबर से उसके मालिक की तलाश की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार में लाश किसकी है और वो कार के अंदर कैसे पहुंची? पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत लोगों की आवाजाही को लेकर भी जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पता चला कि कार में मिली लाश किसी पुरुष की है लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस की पूछताछ में गैराज के मालिक ने बताया कि कार के इलेक्ट्रिक दरवाजे में समस्या की वजह से कार रिपेयरिंग के लिए आई थी.

पुलिस गैराज के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि मर्सिडीज कौन रिपेयरिंग के लिए दे गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार का रजिस्ट्रेशन किसी बिजनेसमैन के नाम पर है, जिसे कुछ दिनों पहले बेच दिया गया था.

यह भी पढ़ें: चोरी का शक, पिता ने बेटियों को बांधकर उल्टा लटका दिया, एक की जान चली गई

Advertisement

हालांकि, कार बेचने के बाद भी रजिस्ट्रेशन में खरीदने वाले का नाम अभी तक अपडेट नहीं हुआ है, जिसकी वजह से पुलिस मर्सिडीज खरीदने वाले की तलाश में जुटी है. साथ ही में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि बीते 3 से 4 दिनों में कार के आसपास से कौन लोग गुजरे हैं. 

वीडियो: योगी के मंत्री अधिकारियों से क्यों नाराज हो गए?

Advertisement