The Lallantop

दांतों से दबाते ही फोन की बैटरी बनी आग का गोला, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक लड़का फोन की बैटरी को दांत से दबाता है, जिसके बाद तेज विस्फोट के साथ बैटरी फट जाती है. आग की लपटें उठने लगती हैं.

Advertisement
post-main-image
मुंह में लगाते ही फोन की बैट्री ब्लास्ट हो गई. (X)

‘एक सेकेंड की बेवकूफी पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है.’ ये उस वीडियो का कैप्शन है, जिसमें एक लड़का दांत से फोन की बैट्री दबाता है और वह फट जाती है. विस्फोट होता है और आग की लपटें भी उठती हैं. 

Advertisement

ये 'डरावना' वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जिस लड़के के साथ ये हादसा हुआ, वह गंभीर रूप से झुलस गया है. लोग वीडियो को शेयर कर चेतावनी दे रहे हैं कि फोन की बैटरियों के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए.

वायरल वीडियो एक छोटी सी क्लिप है, जिसमें एक लड़का फोन की दुकान में काउंटर के पास खड़ा है. उसके हाथ में किसी फोन की बैट्री (Lithium Phone Battery) है. अचानक वह बैट्री को दांतों से दबाता है. दांतों के दबाव से शायद बैट्री का कवर फट जाता है. इसके बाद एक जबर्दस्त विस्फोट के साथ बैट्री ब्लास्ट हो जाती. आग की लपटें उठने लगती हैं. दुकान में अफरा-तफरी मच जाती है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद लड़का गंभीर रूप से झुलस गया. उसे अस्पताल ले जाया गया.  

ये हादसा किस जगह हुआ, ये जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इसका वीडियो काफी वायरल है. 

फोन की बैट्री दांत लगाने से कैसे ब्लास्ट हो गई, यही सवाल सबके मन में है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि लिथियम बैट्री में हाई एनर्जी होती है. यह दूसरे बैटरियों की तरह नहीं होती. इसके साथ एक्सपेरिमेंट करने से बचना चाहिए. 

Advertisement

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के दांतों के दबाव से बैट्री का कवर फट गया. इससे तुरंत एक केमिकल रिएक्शन हुआ, जिसे थर्मल रनवे के नाम से जाना जाता है.

थर्मल रनअवे (Thermal runaway) बैट्री सेल के भीतर होने वाला एक केमिकल रिएक्शन है, जिसके एक बार शुरू होने के बाद उसे रोकना बहुत मुश्किल हो सकता है. ये तब होता है जब बैट्री के अंदर का तापमान एक खास लेवल तक पहुंच जाता है जिससे बैट्री के अंदर रासायनिक प्रतिक्रिया होने लगती है. 

इस रिएक्शन से बहुत ज्यादा हीट पैदा होती है. यह रिएक्शन लगातार होता ही रहता है और बार-बार हीट पैदा होने से बैट्री का तापमान बहुत तेजी से बढ़ने लगता है. एक सीमा के बाद बैट्री ब्लास्ट हो जाती है और ऐसी आग निकलती है, जिसे बुझाना मुश्किल होता है.

लोग इस हादसे के पीछे इसी थर्मल रनअवे बैट्री को वजह बता रहे हैं. 

वीडियो: 'वोट नहीं मिले तो पब्लिसिटी के लिए कोर्ट आ गए, कोर्ट ने ये किसके लिए कहा?

Advertisement