The Lallantop

घूमने के लिए ₹3 करोड़ के CTC वाली नौकरी छोड़ी, अब बताया उस एक साल की छुट्टी ने क्या दिया

Kusha Kapila के बिजनेस को फाउंडर Vimarsh Razdan के सक्सेस की कहानी वायरल हो रही है. इस कहानी को खुद Vimarsh Razdan ने ही अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर शेयर की है.

Advertisement
post-main-image
विमर्श राजदान ने करोड़ों की नौकरी छोड़कर घूमने का फैसला किया था. (फोटो-Vimarsh Razdan )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर विमर्श राजदान ने 3 करोड़ की नौकरी छोड़कर एक साल की यात्रा के बाद दो बड़े बिजनेस शुरू करने और कुशा कपिला के साथ 'अंडरनीट' ब्रांड चलाने की बात कही है।
  • विमर्श राजदान ने लगातार 18-20 घंटे काम करने के बाद मानसिक और शारीरिक थकावट के कारण एक साल का ब्रेक लिया और इस दौरान उन्होंने दुनिया की कई जगहों की यात्रा की।
  • इस लंबी यात्रा और ब्रेक के बाद विमर्श ने अपने काम करने के तरीके में बदलाव किया और नए बिजनेस शुरू करने के साथ जिम्मेदार टीम के साथ काम करने पर ध्यान केंद्रित किया।

सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर विमर्श राजदान का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. पोस्ट में विमर्श ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की कहानी बताई. उन्होंने 3 करोड़ की नौकरी छोड़ने से लेकर 2 बड़े बिजनेस खड़े करने के बारे में बताया.

Advertisement

विमर्श राजदान एक्ट्रेस कुशा कपिला के शेपवियर ब्रांड ‘अंडरनीट’ के को-फाउंडर हैं. उन्होंने लिंक्डइन पर अपने करियर, वर्ल्ड टूर और लोगों से मिलने वाले कॉमेंट्स को लेकर बात की. विमर्श ने पोस्ट में लिखा,

‘मैंने 3 करोड़ की CTC वाली नौकरी छोड़ दी और साल भर पूरी दुनिया घूमा. अपनी जिंदगी के 13 साल तक मैं घर पर सिर्फ सोने के लिए जाता था. मैं दिन में 18 से 20 घंटे काम करता था और ये मेरे लिए आम हो गया था. फिर मैंने एक दिन सब छोड़ दिया. एक साल का लंबा ब्रेक लिया और आइसलैंड, क्रोएशिया, पेरिस और हर उस जगह घूमने गया, जहां पर मैं जा सकता था.’

Advertisement
Vimarsh
विमर्श राजदान की पोस्ट.

विमर्श ने आगे अपने पोस्ट में बताया कि उनके इस कदम को देखकर लोग उन्हें पागल कहने लगे. लोगों ने कहा कि उन्होंने अपना मोमेंटम खो दिया है. विमर्श ने लिखा कि बावजूद इन बातों के उस एक साल ने उनके उस लूप को तोड़ दिया, जिसमें वो थे.

विमर्श ने आगे लिखा,

‘जब मैं वापस लौटा, तो मैंने पहले की तरह काम नहीं किया. मैंने लगातार कड़ी मेहनत नहीं की. बल्कि, आराम करने के साथ सोचा-समझा और ऐसे लोगों के साथ काम करने की कोशिश की जो सच में जिम्मेदारी उठा सकते थे.’

Advertisement

विमर्श ने लिखा कि एक साल तक दुनियाभर में घूमने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि असल में वो क्या करना चाहते हैं. उन्होंने लिखा कि उस सालभर की एक ट्रिप ने उन्हें एक साफ और अच्छी सोच मिली. और इसी सोच के बदौलत आज उन्होंने और 2 बिजनेस खड़े कर दिए हैं.

NIFT से IIM तक का सफर

विमर्श का ऐसा मानना है कि कभी-कभी पीछे हट जाना भी आगे बढ़ने के लिए एक सही तरीका हो सकता है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, विमर्श का फैशन, मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप में बढ़िया करियर रहा है. उन्होंने साल 1999 से 2001 के बीच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन में डिप्लोमा किया. इसके बाद साल 2016 से 2017 के बीच IIM कोलकाता से MBA किया.

विमर्श ने एक ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तक का सफर तय किया. पेरिस की भी एक बड़ी कंपनी में वो बतौर डायरेक्टर के पद पर काम कर चुके हैं. इसके बाद साल 2027 में वो एटिक साल्ट के डायरेक्टर रहे. अब विमर्श कुशा कपिला के साथ एक बॉडी शेपवियर ब्रांड ‘अंडरनीट’ चला रहे हैं. ये कंपनी लोगों की जरूरत के हिसाब से शेपवियर और इनरवियर बनाती है. 

वीडियो: ग्लासगो की ठंड में नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे, वेटलिफ्टिंग में भारत को झटका

Advertisement