प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान मिला. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर तंज किया है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उसी देश से मिला है, जहां से मुगल बादशाह बाबर आया था. ओवैसी ने सवाल किया कि जब बाबर के जन्मस्थान वाले देश ने ही प्रधानमंत्री को सम्मानित किया है तो अब बीजेपी और RSS विपक्ष को निशाना बनाने के लिए बाबर का नाम कैसे ले सकते हैं.
'बाबर के देश में पीएम मोदी का सम्मान, अब क्या कहोगे', ओवैसी ने बीजेपी को तंज मार दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान से मिले सर्वोच्च सम्मान को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तंज किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ये सम्मान उसी देश से मिला है, जहां से मुगल बादशाह बाबर आया था. ओवैसी ने सवाल उठाया कि अब बीजेपी बाबर के नाम पर विपक्ष को कैसे घेरेगी.

'बाबर के देश से मिला सम्मान'
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सबसे बड़े सरकारी सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओलिय दराजली दुस्तलिक' से सम्मानित किए जाने पर AIMIM चीफ ने कहा,
मैं बीजेपी को बधाई देता हूं, जिस देश से बाबर भारत आया था, उसी देश ने प्रधानमंत्री को सम्मान दिया है.
ओवैसी ने बताया कि बाबर मौजूदा उज्बेकिस्तान की फरगना घाटी का रहने वाला था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सम्मान पाना एक आम बात हो गई है. हैदराबाद के सांसद ने कहा,
इन दिनों प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां से कोई न कोई सम्मान लेकर ही लौटते हैं.
AIMIM चीफ ने घरेलू राजनीति में बाबर का नाम घसीटने को लेकर बीजेपी और संघ परिवार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी-RSS के लोग बाबर के नाम पर इतना बुरा-भला कहते थे, फिर भी उसी देश के लोग पीएम मोदी को एक अवॉर्ड से सम्मानित कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने क्या प्रतिक्रिया दी?
प्रधानमंत्री मोदी को 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान में सम्मानिक किया गया. यह सम्मान उनको भारत और उज्बेकिस्तान के बीच स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप और दोस्ती को मजबूत करने के लिए दिया गया है. पीएम मोदी ने सम्मान मिलने के बाद एक्स पर लिखा,
ओलिय दराजली दुस्तलिक ऑर्डर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच के मजबूत रिश्तों को समर्पित करता हूं.
ये भी पढ़ें - कहानी ममी वाले देश मिस्र की, जहां पीएम मोदी को सबसे बड़ा सम्मान दिया गया
प्रधानमंत्री मोदी को अब तक लगभग तीन दर्जन देशों से राजकीय और नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं. जुलाई में इंडोनेशिया ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंटांग आदिपूर्णा' से सम्मानित किया था. वहीं जून में सेशेल्स ने पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में उनकी लीडरशिप को मान्यता देते हुए प्रधानमंत्री को अपना सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान, 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया.
वीडियो: Nepal Flood: तबाही के 5 दिन बाद Devighat के घरों के अंदर का हाल देख सन्न रह जाएंगे












