The Lallantop

विधानसभा कैंटीन में 'कॉकरोच साम्राज्य', वीडियो देखकर विधायक उल्टियां करेंगे

Vikas Soudha canteen cockroaches: बेंगलुरु के विधानसभा परिसर के अंदर मौजूद कैंटीन में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में कैंटीन में साफ-सफाई की कमी पाई गई और प्लेट पर कॉकरोच घूमते मिले.

Advertisement
post-main-image
कैंटीन में खाने की प्लेटों पर कॉकरोच घूमते मिले. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेंगलुरु के विधानसभा परिसर की आरोग्य सौधा कैंटीन में स्वास्थ्य विभाग की जांच में पेस्ट-कंट्रोल की कमी, एक्सपायरी प्रोडक्ट्स और कॉकरोच पाए गए, जो साफ-सफाई नियमों का उल्लंघन है।
  • बेंगलुरु में कई कैंटीनों और फूड आउटलेट्स की गड़बड़ियों का खुलासा फूड सेफ्टी अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी और निरीक्षण के बाद हुआ, जिसमें एक्सपायरी सामान और साफ-सफाई की कमी प्रमुख कारण थे।
  • स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण के बाद कई फूड आउटलेट्स को बंद किया गया, और आगे फूड सेफ्टी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

बाहर खाना खाते समय हम रेस्टोरेंट पर भरोसा करते हैं कि खाना साफ-सफाई से मिलेगा. टेबल पर प्लेट सजी हुई आती है, खाना अच्छा लगता है या ठीक ठाक. फिर हम बिल देकर चले जाते हैं. पर अक्सर यह आंखों का धोखा होता है. यानी साफ-सफाई. सिर्फ रेस्टोरेंट ही नहीं, विधानसभा की कैंटीन तक भी यही हाल है.

Advertisement

बेंगलुरु के विधानसभा परिसर के अंदर मौजूद एक कैंटीन में कॉकरोच मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में यह खुलासा हुआ है. इंडिया टुडे से जुड़े नागार्जुन की रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग ने विधान सौधा (कर्नाटक विधानसभा) परिसर की कैंटीन में छापेमारी की थी. जहां अधिकारियों को साफ-सफाई में कमी मिली और ‘हजारों’ की संख्या में प्लेट पर कॉकरोच घूमते दिखाई दिए.

गौर करने वाली बात यह है कि इस परिसर में कई मंत्रियों और IAS ऑफिसर्स के दफ्तर भी हैं. इमारत की ऊपरी मंजिलों पर विधायकों के लिए कमरे हैं. तब यहां की कैंटीन का यह हाल था. जिस प्लेट में लोगों को खाना परोसा जा रहा था, उसमें पहले शायद कॉकरोच घूमकर जा रहे थे.

Advertisement
आरोग्य सौधा की कैंटीन में नियमों का उल्लंघन

स्वास्थ्य विभाग ने 'आरोग्य सौधा' में मौजूद कैंटीन में नियमों का उल्लंघन पाया था. आरोग्य सौधा में ही राज्य स्वास्थ्य विभाग का मुख्यालय है. अधिकारियों ने पाया कि कैंटीन में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा था. कुछ खाने-पीने की चीजें एक्सपायरी डेट (इडली रवा और नारियल का पाउडर) पार कर चुकी थीं.

जांच टीम ने पाया कि खाने-पीने की चीजों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्टोर नहीं किया जा रहा था. कैंटीन में जरूरी पेस्ट-कंट्रोल भी नहीं किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि 11 अगस्त को फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बेंगलुरु में तीन इंदिरा कैंटीनों का निरीक्षण किया. वहां नियमों के उल्लंघन पाए गए. इनमें गलत लेबलिंग, गलत ब्रांडिंग और साफ-सफाई की कमी शामिल थी. गोट्टिगेरे स्थित इंदिरा कैंटीन के सेंट्रल किचन को साफ-सफाई और स्टोरेज की खराब स्थितियों के कारण सील कर दिया गया.

Advertisement
Blinkit का एक स्टोर बंद

हाल ही में मुंबई में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एक Blinkit स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया था. स्टोर में फलों और सब्जियों पर कॉकरोच घूम रहे थे. चारों तरफ गंदगी फैली थी. FDA अधिकारियों ने बताया कि स्टोर ने नियमों का उल्लंघन किया है.

ये भी पढ़ें: Blinkit स्टोर में फलों-सब्जियों पर घूम रहे थे कॉकरोच, गंदगी का भंडार, FDA ने रद्द किया लाइसेंस

वहीं बेंगलुरु में फूड सेफ्टी ड्राइव के तहत एक पब और कई फूड आउटलेट को बंद कर दिया गया. इंस्पेक्शन के दौरान उन जगहों पर खुला हुआ खाना, फफूंद से संक्रमित मीट और एक्सपायरी वाला दूध बड़े पैमाने पर मिला. कुछ दिन पहले शहर के कुछ बड़े पांच सितारा होटलों में भी ऐसी अनियमितताएं पाई गई थीं.

वीडियो: दिल्ली के लाल किला हमले पर यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान का ज़िक्र

Advertisement