The Lallantop

चूहा जूलरी शॉप में घुसकर लाखों के गहने उठा ले गया, पता है मिले कहां?

Karnataka के Jewellery Shop से कथित तौर पर 10 लाख के हीरे और सोने के गहने गायब होने का मामला सामने आया है. गहने गायब करने वाला कोई इंसान नहीं, बल्कि एक चूहा निकला. अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
चूहे ने हीरे-सोेने के गहने गायब कर दिए. (फोटो- pexels)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विश्वास जूलरी नामक जूलरी शॉप से 50 ग्राम वजन के सोने और हीरे के गहने एक चूहे द्वारा चोरी किए गए, जो सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए दिखाई दिया।
  • चोर की पहचान के लिए की गई जांच में शटर टूटने या जबरन प्रवेश का कोई संकेत नहीं मिला, जिससे कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की।
  • चूहे द्वारा चोरी किए गए 10 अंगूठियों और 3 हार बरामद किए गए, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चूहे सर्वाहारी जन्तु होते हैं. खाने का बहुत शौक होता है इन्हें. जो मिल जाए खा जाते हैं. न शाकाहारी होने का घमंड. न मांसाहारी होने की जिद. न्यूट्रल जीवन जीने वाला जानवर. लेकिन कभी-कभी 'क्राइम मास्टर गोगो' बन जाता है. वही 'मोगैम्बो का भतीजा' जो आता है तो कुछ न कुछ लेकर जाता है. जैसा एक जूलरी शॉप में हुआ. एक चूहा यहां कई दिनों से गहने चुरा रहा था. आपने सही पढ़ा. एक चूहा जूलरी की दुकान से सोने और हीरे के आभूषण पार कर रहा था. 

Advertisement
जूलरी शॉप से गहने ले उड़ा चूहा

घटना तुमकुरु जिला स्थित क्लैटक्स सर्कल इलाके में ‘विश्वास जूलरी’ नाम की दुकान में हुई. आजतक से जुड़े सगाय राय की रिपोर्ट के मुताबिक, शॉप के कर्मचारियों ने पाया कि शॉप से 50 ग्राम वजन वाले गहने गायब हैं. गायब गहनों में सोने और हीरे के आभूषण थे, जैसे अंगूठियां, गले के हार और अन्य जूलरी.

जाहिर है कर्मचारियों को पहले चोरी का ही शक हुआ. लेकिन शोरूम का शटर तोड़े जाने या किसी चोर के जबरन घुसने जैसा कोई मामला नहीं नजर आया. सो थाने में शिकायत दर्ज कराने का विचार हुआ. लेकिन उससे पहले कर्मचारियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की. फुटेज में जो 'चोर' दिखा उसने अब हर किसी चौंका दिया है. सीसीटीवी में एक चूहा दुकान में रखे गहनों को एक-एक कर खींचकर ले जाता दिखा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने गए 3 भारतीय हो गए किडनैप! भारत-पाक गैंग ने बनाया बंधक, मांगी मोटी फिरौती

अंगूठियां और हार बरामद

चूहे को गहनों को खींचकर ले जाते देख सभी लोग दंग रह गए. इसके बाद कर्मचारियों ने सीसीटीवी की मदद से चूहे का पीछा किया और उसके बिल तक पहुंचे, जहां से वो दुकान में आ-जा रहा था. बिल की खुदाई की गई और कथित तौर पर 10 अंगूठियों समेत 3 हार बरामद किए गए. बरामद किए गए आभूषणों की कीमत मौजूदा बाजार में करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. अब चूहे के गहने गायब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisement

वीडियो: न उड़ानें, न यात्री, फिर भी खजुराहो हवाई अड्डा कैसे बन गया देश का नंबर वन?

Advertisement