The Lallantop

SIR के लिए गई महिला BLO की जाति पता चल गई, बेइज्जत कर घर से निकाला

Karnataka में एक महिला BLO को Caste Discrimination का सामना करना पड़ा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने SC/ST Act में FIR दर्ज कर ली है. हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement
post-main-image
कर्नाटक में महिला BLO के साथ 'जातिगत' भेदभाव का मामला सामने आया है. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्नाटक के शिरलालु गांव में दलित महिला BLO को उसकी जाति बताने पर एक परिवार ने सरकारी कार्य करते हुए घर से निकाल दिया।
  • इस घटना के पीछे जातिवाद की मानसिकता है जो सरकारी कामों में भी प्रकट होती है, जहां दलितों के साथ भेदभाव किया जाता है।
  • प्रताडित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई और जांच प्रक्रिया शुरू हुई।

जातिवाद हमारे समाज की ऐसी सच्चाई है जिसे अनगिनत बार झुठलाए जाने के बाद भी छिपाया नहीं जा सकता. क्योंकि ये मानसिकता तो व्यवहार से झलक ही जाती है. कुछ लोग जाति के अभिमान में इतने डूब चुके होते हैं कि उन्हें किसी दलित या आदिवासी का अपमान करते वक्त खुद के सरोकारों की भी परवार नहीं रहती. कर्नाटक के मंगलुरु में इसकी मिसाल देखने को मिली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दलित BLO को घर से निकाला

यहां के शिरलालु गांव में एक महिला BLO को इसलिए बेइज्जत कर घर से निकाला गया क्योंकि वो दलित है. जबकि महिला उसी घर के लोगों के काम से वहां गई थी. वो स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के लिए पहुंची थी. दावा है कि संबंधित परिवार की महिला ने BLO से उनकी जाति पूछ ली. जैसे ही उन्होंने अपनी जाति बताई, उस महिला ने BLO को घर के अंदर घुसने ही नहीं दिया. दहलीज से ही भगा दिया.

कर्नाटक में इस समय SIR का काम चल रहा है. इसके तहत BLO बनाए गए तमाम सरकारी कर्मचारी अपने-अपने इलाकों के लोगों तक पहुंच रहे हैं. डेटा कलेक्ट कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला आंगनबाड़ी में काम करती है. उसे भी SIR प्रक्रिया में BLO का कार्यभार दिया गया है. वो अपनी ड्यूटी करने के लिए ही एक साथी कर्मचारी के साथ 6 जुलाई को शिरलालु गांव पहुंची थी.

Advertisement

महिला BLO गांव में यशोदा आचारी नाम की महिला के घर गई. रिपोर्ट के मुताबिक वहां सरकारी काम में भी जातिवाद की एंट्री हो गई. घर की महिला को जैसे ही BLO की जाति पता चली, उसने सरकारी कर्मचारी का अपमान करने से पहले जरा नहीं सोचा. महिला ने BLO को तुरंत वहां से निकल जाने को कहा. हद तो तब हो गई, जब उसने महिला BLO को अपने घर के बरामदे में भी घुसने नहीं दिया.

यह भी पढ़ें: बेटी को पिता की जगह सरकारी नौकरी नहीं मिली, ताऊ के साथ मिलकर मां की हत्या करा दी

इसके बाद 7 जुलाई को महिला BLO ने वेनूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. अपने से साथ हुए ‘जातिगत’ भेदभाव की पूरी कहानी बताई. महिला की शिकायत पर वेनूर पुलिस ने आरोपी यशोदा आचारी के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण/ SC/ST Act) से जुड़ी अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है.

Advertisement

वीडियो: क्या FBI के निशाने पर AAP की सरकार है?

Advertisement