उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में पुलिस एक युवक को ढूंढ रही है. क्योंकि आरोप है कि उसने 10 कुत्तों को मार डाला. इनमें 4 कुत्ते थे और 6 उनके पिल्ले. युवक ने कथित तौर पर कुत्तों को मारकर उन्हें दफनाया. फिर उनके ऊपर पत्थर रख दिए और उसमें फूल, बिस्किट और पानी डाल दिया. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक ने ये सब तंत्र-मंत्र के चक्कर में किया. जबकि कुछ उसे साइको बता रहे हैं.
कुत्तों को मारकर दफना दिया, फिर कब्र पर बिस्किट और पानी चढ़ाता रहा शख्स
Kanpur Dogs Killing News: पुलिस ने बताया कि किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक दिमागी तौरपर परेशान शख्स ने कुछ कुत्तों और पिल्लो को मारकर दफना दिया है. शुरुआती जांच में घटना सही पाई गई है.
.jpg?width=360)

पुलिस अधिकारियों ने मामले में FIR दर्ज कर ली है. ADCP महेश कुमार ने मामले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के ज़रिए घटना की जानकारी मिली है. बताया गया कि किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक दिमागी तौरपर परेशान शख्स ने कुछ कुत्तों और पिल्लो को मारकर दफना दिया है. शुरुआती जांच में घटना सही पाई गई है.
महेश कुमार ने आगे बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. संदिग्ध की खोज में पुलिस जुटी हुई है. घटना के बाद से ही वो फरार है. जल्द ही उसे गिरफ़्तार किया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी.
ये भी पढ़ें - बच्चों ने कुत्तों के लिए बने घर में खेल-खेल में आग लगा दी, 4 पिल्ले अंदर ही मर गए
आजतक की ख़बर के मुताबिक़, किदवईनगर स्थित रतनलाल शर्मा स्टेडियम के पास जल संस्थान की डबल पानी की टंकी है. इसी टंकी के पास एक पार्क है, जहां अपने एक कर्मचारी के लिए जल संस्थान ने एक कमरा बनवाया है. ये कमरा कई सालों से खाली पड़ा हुआ था. बीते कुछ सालों से कल्लू नाम का वो युवक उस कमरे में रहने लगा था.
उसी परिसर में चार कुत्ते और उनके छह बच्चे अकसर दिखते थे. लेकिन बीते 1-2 दिनों से वो ग़ायब थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने खोजबीन की, तो कमरे के पीछे पांच छोटी कब्र बनीं दिखीं. लोगों ने कल्लू से इसके बारे पूछा, तो उसने बताया कि कुत्तों को कोई मार गया था. इसलिए उसने यहां उन्हें दफना दिया है.
स्थानीय लोगों का ये भी आरोप है कि परिसत के आसपास लगे CCTV कैमरे भी टूटे थे. ऐसे लोगों को शक हुआ. ऐसे में उन्होंने पुलिस को इसकी ख़बर दी. लेकिन वो पुलिस आने से पहले ही भाग गया था. आजतक की ख़बर बताती है कि जांच में पुलिस को खून से सना एक डंडा भी कब्र के पास पड़ा मिला है. इसके शक कुल्लू की तरफ़ जा रहा है.
वीडियो: नोएडा में कुत्ते को लेकर फिर बवाल, लिफ्ट में रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ा थप्पड़






















