कंगना रनौत संसद जाने के लिए लेट हो रही थीं. लेकिन एक ‘जरूरी’ विचार उन्हें शेयर करना था. इसलिए एक वीडियो बनाया. वीडियो में उन्होंने ढेर सारी बातें कीं जिसका लुब्ब-ए-लुबाब ये था कि कई ‘हिंदू बेटियां’ पहले तो कोई पॉलिटिकल ओपिनियन नहीं रखतीं, लेकिन जैसे ही वह शादी या दोस्ती के जरिए किसी ‘इस्लामिस्ट’ के संपर्क में आती हैं, ‘कट्टर कम्युनिस्ट’ हो जाती हैं.
कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल, पाकिस्तानी लड़के से शादी की बात पर ये कहा था
कंगना रनौत के एक नए वीडियो को सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा पर परोक्ष टिप्पणी माना जा रहा है. इसके बाद यूजर्स ने उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल कर दिया, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में पाकिस्तानी लड़के से शादी की इच्छा जताती नजर आ रही हैं.

वीडियो में इन ‘हिंदू बेटियों’ में किसी का नाम तो नहीं लिया गया. लेकिन लोग कह रहे हैं कि कंगना का इशारा सोनाक्षी सिन्हा की तरफ था. सोनाक्षी ने अपने पुराने दोस्त जहीर इकबाल के साथ शादी की है और हाल ही में जेन-जी प्रोटेस्ट को खुलकर सपोर्ट भी किया.
कंगना के पास भले समय कम हो और वो संसद जाने के लिए लेट हो रही हों. लेकिन ‘सोशल मीडिया के नागरिकों’ के पास तो एक काम के लिए वक्त ही वक्त है. वो काम है, किसी की बदलती बयानबाजी की पोल खोलना. कंगना ने इस्लामिस्ट के लिए जो कहा, उसके खिलाफ सोशल मीडिया वाले उनका ही एक पुराना वीडियो खोद लाए, जिसमें वो खुद एक पाकिस्तानी लड़के के साथ शादी की इच्छा जता रही हैं. वो ये भी बता रही हैं कि पाकिस्तान से भी उन्हें कैसा लड़का चाहिए.
इस वीडियो के बारे में विस्तार से बताएंगे लेकिन पहले ताजा मामला जान लिया जाए.
सोमवार, 3 अगस्त को कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को इनडायरेक्टली सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट करने के लिए बनाया गया था. इसमें कंगना कहती हैं,
फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी हिंदू बेटियां हैं, जिनको बहुत क्लोजली देखा भी है. जाना भी है. हम देखते हैं कि वो हिंदू हैं, चाहे पॉलिटिक्स हो या रिलीजन हो. इसको लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है. यूथ में यूजुअली ऐसा होता है. वो बहुत ही न्यूट्रल रहते हैं. लेकिन जैसे ही वह चाहे किसी इस्लामिस्ट के संपर्क में आते हैं. वैसे ही उनकी सोच काफी डिफाइंड हो जाती है. वो कट्टरपंथी लेफ्टिस्ट बन जाते हैं.
ये भी पढ़ेंः गूगल भी उन्हें गलत जवाब देता है... CJP के सौरव दास ने कंगना रनौत को दिया जवाब
कंगना ने हिंदू बेटियों में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना गया कि ये सब सोनाक्षी सिन्हा के लिए था. सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ शादी की. वह पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान काफी मुखर रहीं. सोनाक्षी को टारगेट करते हुए कंगना ने पहले भी एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी. यानी सारे संकेत यही थे कि निशाना सोनाक्षी हैं.
खैर, सोनाक्षी की ओर से इस पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना का एक ऐसा वीडियो खोज निकाला है, जिसमें वो अपने आज के बयान के एकदम ‘खिलाफ’ बोलती दिखती हैं. ये वीडियो क्लिप किसी इंटरव्यू का है.
इसमें होस्ट कहती हैं, ‘तो वी एग्रीड ऑन दैट कि लड़का मैं ढूंढ रही हूं, पाकिस्तान से.’
कंगना जवाब देती हैं, ‘प्लीज ढूंढ दीजिए.’
होस्ट पूछती हैं, ‘कैसा लड़का ढूंढूं? कुछ डिस्क्रिप्शन पता हो?’
कंगना का जवाब आता है,
अर्ली थर्टीज का हो और अगर मेरे बारे में जानता भी नहीं हो तो भी मैं ठीक हूं. क्योंकि मैं अपने लड़के के साथ एक सामान्य जीवन जीना चाहती हूं. मैं बढ़िया चिकन बनाती हूं. अलग-अलग करीज़, चिकन कोरमा, चिकन मखनी और हर तरह के इंडियन-मुगलई फूड और डोसा टाइप चीजें.
कंगना का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
वीडियो: बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर, दतिया में नरोत्तम मिश्रा को झटका











