The Lallantop

गोलगप्पे में जहर देकर गर्भवती गर्लफ्रेंड को मारने की कोशिश की, भागकर बचाई जान, आरोपी अरेस्ट

लड़की ने बताया कि उसी दिन शाम के करीब 4 बजे आरोपी ने दोबारा फोन करके डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय वह मोटर साइकिल से उसे बैरिया के जंगल की ओर ले गया.

Advertisement
post-main-image
झारखंड में गर्लफ्रेंड को गोलगप्पे में जहर खिलाकर मारने की कोशिश में युवक गिरफ्तार. (फोटो- इंडिया टुडे)

झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को कथित तौर पर जहरीले गोलगप्पे खिलाकर मारने की कोशिश की. आरोप है कि युवक की गर्लफ्रेंड उसके बच्चे की मां बनने वाली है और इसलिए वह उसे मारना चाह रहा था. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये घटना गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र की है. आरोपी की पहचान साकेत केसरी के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े चंदन कश्यप की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि 21 फरवरी, 2026 की दोपहर में करीब 2 बजे साकेत ने उसे फोन करके कुछ खिलाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया. तब लड़की ने गोलगप्पे खाने की बात कही थी.

गोलगप्पे खाने के बाद लड़की उल्टी करने लगी. साथ ही उसके मुंह से ब्लड भी आने लगा. लड़की ने बताया कि उसी दिन शाम के करीब 4 बजे आरोपी ने दोबारा फोन करके डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय वह मोटर साइकिल से उसे बैरिया के जंगल की ओर ले गया.

Advertisement

जंगल में ले जाने के बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही युवती का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. इस मारपीट के दौरान युवती की आंखों के पास गंभीर चोट भी आई. लड़की ने बताया कि वह अपनी जान बचाने के लिए पूरी रात जंगल में छिपी रही. अगले दिन सुबह होने के बाद वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर रमकंडा थाने में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी साकेत केसरी को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.  

यह भी पढ़ें: 10वीं के छात्र से बोले टीचर, 'तुम मुझे सोना दो, मैं तुम्हें पास करा दूंगा', फिर…

Advertisement

बता दें कि लड़का और लड़की 6 साल पहले से रिलेशनशिप में थे. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने कई बार फिजिकल रिलेशन भी बनाया था. करीब 1 साल पहले लड़की ने एक बच्चे को भी जन्म दिया, जो आरोपी युवक का बताया रहा है. लड़की इस समय 8 माह की प्रेग्नेंट है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: इजरायल की संसद में नेतन्याहू ने भारत के लिए क्या कहा?

Advertisement