The Lallantop

JCB ड्राइवर की 'रिवेंज सीरीज', बाइक वाले ने रास्ता नहीं दिया तो खुदाई के बहाने लिया बदला

ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि एक JCB ड्राइवर की इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही 'रिवेंज सीरीज' है. ड्राइवर का नाम है अयान खान. उसने दो पार्ट में अपनी कहानी बताई है कि उसने एक मकान की सीढ़ियां क्यों तोड़ीं.

Advertisement
post-main-image
JCB ड्राइवर ने दो पार्ट में पूरा किस्सा सुनाया है. (फोटो-इंस्टाग्राम)

एक ड्राइवर को मोहल्ले से अपनी गाड़ी निकालनी थी. मगर एक घर के सामने रास्ता बॉल्क करते हुए एक बाइक पार्क थी. ड्राइवर ने बाइक के मालिक से कहा कि भईया, जरा अपने व्हीकल को साइड कर लीजिए. बाइक वाले ने कहा कि दूसरी गली से निकल जाओ. मैं तो यहां से अपनी बाइक नहीं हटाऊंगा. उस दिन ड्राइवर वहां से निकल गया. और कुछ समय बाद उसी मोहल्ले में उसे एक काम मिला.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

काम ये कि नाला खोदना था. क्योंकि ये ड्राइवर JCB ऑपरेट करता है. जैसे ही उसे कन्फर्म हुआ कि खुदाई उसी गली और उसी घर के सामने करनी है जहां से उसे बाइक नहीं निकालने दी गई, उसके मन में ‘बदले की आग’ जल उठी. उसने सोचा कि उस दिन मुझे गली से नहीं निकलने दिया, आज उसी बाइक के मालिक के घर की सीढ़ियां तोडूंगा.

ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि एक JCB ड्राइवर की इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही 'रिवेंज सीरीज' है. ड्राइवर का नाम है अयान खान. उसने दो पार्ट में अपनी कहानी बताई है कि उसने एक मकान की सीढ़ियां क्यों तोड़ीं. 

Advertisement

पहले पार्ट में ड्राइवर एक छत वाले घर को प्वाइंट करते हुए कहता है, “एक बार की बात है. मैं अपनी JCB लेकर जा रहा था. घरवालों ने रोड पर ही बाइक खड़ी की हुई थी. मैंने कहा कि भाई अपनी बाइक साइड करो. मुझे अपनी JCB निकालनी है, तो उन्होंने कहा कि मैं साइड नहीं करूंगा. दूसरी गली से लेकर जाओ. उस टाइम तो मैं चुप से निकल गया. लेकिन आज उसी गली में मुझे नाला खुदाई का काम मिला है. अब मैं उनके घर का क्या हाल करूंगा, ये देखना.”

दूसरे पार्ट में वह बाइक वाले परिवार के घर की सीढ़ियां तोड़ देता है. एक अलग से वीडियो में वो ये भी बताता है कि सीढ़ी तोड़ते हुए उसकी JCB की बकेट का नुकीला हिस्सा (टीथ) टूट गया. आगे वो ये भी कहता है कि उसके इस कारनामे से परिवार काफी गुस्से में हैं. वो उनका भी रिएक्शन वीडियो बनाएगा. लेकिन जब वो शांत हो जाएंगे.

Advertisement

ये वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. जाट इंद्र नाम के यूजर ने लिखा, ‘उनको सबूत मिल गया है कि ये सब बदले के लिए किया गया. वो इस मामले में केस कर सकते हैं.’

jcb_driver_viral_video
फोटो-एक्स

आरव नाम ने लिखा है कि अगर घर वाला अच्छे से बात करता, तो इतना नुकसान ना होता. अन्य यूजर ने लिखा कि ये आदमी ऑन कैमरा खुली धमकी दे रहा है.

वीडियो: दिल्ली पुलिस ने फर्जी ED अधिकारी बन लाखों की ठगी करने वालों का भांडा फोड़ा

Advertisement