The Lallantop

गर्लफ्रेंड का मर्डर किया, सूटकेस में शव रखकर फेंक दिया, फिर मुंडन कराकर गंगा नहाया, ऐसे पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक लड़के ने हत्या करने के बाद पापों का प्रायश्चित करने के लिए बनारस जाकर गंगा में डुबकी लगाई. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी ने गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर एक गड्ढे में फेंक दिया. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर एक गड्ढे में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या करने के बाद पापों का प्रायश्चित करने के लिए बनारस जाकर गंगा में डुबकी लगाई. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े आदित्य प्रकाश भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जौनपुर के जेसीस चौराहे के पास शुक्रवार, 28 फरवरी को हुई. पुलिस को वहां एक सूटकेस मिला. जब पुलिस ने सूटकेस खोला, तो उसमें एक लड़की का शव मिला. पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच-पड़ताल शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए. इसके बाद आरोपी की पहचान हो सकी. पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की का नाम अनन्या साहनी है, जो वाराणसी की रहने वाली थी. वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम विशाल साहनी है. वह लड़की के ही गांव का रहने वाला है.

Advertisement

जौनपुर के SP सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि 25 फरवरी को लड़की जौनपुर में आरोपी लड़के के साथ रुकी थी. इसी दौरान लड़की और लड़के में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इस पर लड़की ने लोहे की रॉड से लड़के पर हमला कर दिया. इसके बाद बॉयफ्रेंड ने रॉड छीनकर लड़की के सिर पर कई वार कर दिए. उन्होंने आगे कहा कि लड़की के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. इसके बाद लड़के ने रस्सी से लड़की के पैर और सिर को बांध दिया.

SP ने आगे बताया कि आरोपी ने लड़की के मुंह में कपड़ा भर दिया. इसके बाद एक लाल रंग के सूटकेस में लड़की का शव रखकर वहां से निकल गया. आरोपी विशाल कुछ दूर पैदल चलने के बाद ई-रिक्शा से जौनपुर की एक झील के पास गया और वहां एक गड्ढे में सूटकेस फेंक दिया. उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद आरोपी बनारस चला गया. जहां पहले उसने गंगा में स्नान किया और फिर अपना मुंडन करवा लिया.

एसपी सिटी ने आगे बताया कि लड़के और लड़की के बीच कई सालों से संबंध थे. लड़की की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी शादी टूट गई थी. उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली गई है.

Advertisement

वीडियो: गर्लफ्रेंड से लड़ाई हुई तो उसकी रूममेट को मार डाला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Advertisement