असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक सड़क का वीडियो डाला. कैप्शन में बताया, 'ये फॉर्म्यूला-1 रेस का ट्रैक नहीं असम की सड़कें हैं.' सड़क थी भी एकदम चकाचक. वीडियो में ड्रोन शॉट लिया गया था. प्रकृति के सुरम्य नजारों के बीच भागती गाड़ियों के सीन से मन मोहित हो जाए, ऐसा ये वीडियो था, जो खुद सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था.
CM हिमंसा ने असम की शानदार सड़क दिखाई, विरोधी बोले 'AI है', जवाब मिला- 'तुझको मिर्ची लगी तो...'
हिमंता बिस्वा सरमा के वीडियो पर लोग कॉमेंट करने लगे कि ये असली नहीं है. एआई जनरेटेड वीडियो है. यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ.
.webp?width=360)

लेकिन इस वीडियो पर लोग कॉमेंट करने लगे कि ये ‘असली नहीं है, एआई से बनाया' गया है. यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ.
वजह बताई गई कि गाड़ियां एक ही दिशा में भाग रही हैं. कई गाड़ियां हैं जो रॉन्ग साइड में चल रही हैं. उनकी स्पीड भी थोड़ी विचित्र है. दावा किया गया कि ऐसी गलतियां एआई से बने वीडियो में होती हैं. लेकिन खुद हिमंता और उनके सपोर्टर्स ने ये दावा खारिज कर दिया. कुछ ने तो इसी सड़क के कुछ और वीडियो डाले और कहा कि ये वही रोड है, जिसे एआई का बताया जा रहा है. ये एकदम ‘रियल’ है.
बाद में हिमंता बिस्वा सरमा ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कोई राजनीतिक रैली निकल रही है. कैप्शन में इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले दावे को खारिज किया गया. बताया गया कि ‘एआई नहीं ये असम का इन्फ्रास्ट्रक्चर है.’ साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी लगाया गया, ‘तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं.’
जाहिर है एक्टर गोविंदा की एक मशहूर फिल्म का ये गाना पिछले वीडियो को एआई कहने वाले लोगों के लिए था.
हिमंता ने शब्दों में ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके सपोर्टर्स ने जरूर उनके पक्ष में बैटिंग की. वीडियो को एआई बताने वालों को जवाब में देने में पीछे नहीं रहे.
सबसे पहले हिमंता की सड़क के वीडियो वाली पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लेखक मनोज अरोरा ने एक्स पर लिखा, ‘अगर आप सही प्रॉम्प्ट नहीं देते हैं तो AI इतना स्मार्ट नहीं है. वो आपको एक्सपोज कर सकता है!’
सौरभ नाम के यूजर ने ग्रोक से ही पूछ लिया कि बताओ, ‘क्या ये वीडियो एआई जनरेटेड है.’ ग्रोक ने साफ उत्तर दिया,
‘जी हां. ये वीडियो AI जनरेटेड लगता है. ट्रैफिक में गलत साइड ड्राइविंग और असंगत फ्लो दिख रहा है, जो रियल ड्रोन शॉट में नहीं होता.’
ग्रोक ने आगे ये भी लिखा कि असम की सड़कें सच में बेहतर हो रही हैं, लेकिन ये क्लिप हाइप के लिए बनाई गई है.
हालांकि जब हमने ग्रोक से पूछा तो उसने जवाब दिया कि वीडियो एआई से नहीं बनाया गया है और असली लग रहा है.

यानी वीडियो असली है या एआई, इस पर ग्रोक भी अलग-अलग दावे कर रहा जो सीएम के पोस्ट पर उठे सवालों पर ही सवाल खड़ा करता है.
जाहिर है इन आलोचकों को जवाब देने के लिए हिमंता के समर्थक भी तैयार बैठे थे. मनीष मिश्रा नाम के यूजर ने कॉमेंट में सड़क के दो वीडियो डाले. एक रात का वीडियो और एक दिन का. लिखा कि ये एआई से बना वीडियो नहीं है. सड़क पूरी तरह से अभी चालू नहीं हुई है और विजुअल्स एक चुनावी रैली के हैं. यह सिलापाथर से जोनाई रोड है.
उन्होंने वीडियो को एआई जनरेटेड बताने वालों के लिए कहा कि ऐसे लोगों ने शायद अपनी सोच और अन्य फायदों के लिए असलियत को नजरअंदाज करना चुना है. कई और लोगों ने भी इस वीडियो पर कॉमेंट किया कि जिन्हें वीडियो पर शक है वो सिलापाथर-जोनाई रोड गूगल पर सर्च कर लें.
वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)





