The Lallantop

पति की हथौड़ा मारकर हत्या की, शव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई, फिर पत्नी ने थाने पहुंचकर जो कहा...

Jaipur Husband Murder: आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर मारपीट करता था. 1 अप्रैल की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में उसने हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जयपुर के करधनी थाना इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और शव की पहचान मिटाने के लिए उसे पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया।
  • हत्या की पृष्ठभूमि में पति द्वारा पत्नी पर मारपीट और शराब पीकर उत्पीड़न का आरोप सामने आया है, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
  • पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर लिया है और अब मामले की आगे की जांच जारी है।
author-image
विशाल शर्मा

राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में एक महिला ने अपने पति की कथित तौर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि शव की पहचान मिटाने के लिए उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की गई, लेकिन शव पूरी तरह जल नहीं पाया. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

आजतक से जुड़े विशाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना जयपुर के करधनी थाना इलाके की है. गुरुवार, 2 अप्रैल की सुबह निवारू पुलिया के पास एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में अधजला शव मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को देखते हुए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया और मौके से सबूत जुटाए गए.

करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह के मुताबिक, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी शेख सहान के रूप में हुई है. वे जयपुर के खोरा बीसल इलाके में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते थे. जिस दिन उनकी हत्या हुई, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था.

Advertisement

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शेख सहान की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को खाली प्लॉट में लाकर फेंक दिया गया. शव को प्लास्टिक के बड़े कट्टे में बांधा गया था. पुलिस ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग भी लगाई गई थी. 

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इसी दौरान मृतक की पत्नी नौक्षम थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची. जांच के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ में पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

ये भी पढ़ें: पत्नी की प्रेमी से शादी कराने वाला शख्स बोला, “मेरठ हत्याकांड से डर गया था”

Advertisement

आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. 1 अप्रैल की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ. महिला ने कहा कि गुस्से में उसने हथौड़े से पति पर हमला कर दिया, जिससे वो बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी में रखा और निवारू रोड स्थित खाली प्लॉट में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बाद दोनों घर लौट आए.

वीडियो: पत्नी के पार्टनर को मारा, पुलिस के सामने बीड़ी पी, कौन है ये आरोपी?

Advertisement