The Lallantop

घूसखोर सिपाही को पकड़ने गई ACB, चकमा देकर पुलिस की गाड़ी से ही भाग गया

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ACB ने आरोपों की जांच कराई. जांच में ड्राइवर पर लगे आरोप सच साबित हुए. आरोपी ड्राइवर को पकड़ने के लिए ACB की टिम ने प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक, उन्होंने शिकायतकर्ता को सियाही से लगे नोट दिए थे. जिससे आरोपी को आसानी से पकड़ा जा सके.

Advertisement
post-main-image
ACB के DSP सुरेंद्र पंचोली (दाएं) ने घटना के बारे में जानकारी दी. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • झुंझुनू के चिड़ावा थाना इलाके में ACB की टीम ने कॉन्स्टेबल अनिल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गया।
  • कॉन्स्टेबल पर आरोप था कि उसने अवैध लकड़ी तस्करी से जुड़े व्यक्ति से रिश्वत की मांग की, जिसके तहत ACB ने शिकायत मिलने के बाद जांच और गिरफ्तारी की योजना बनाई।
  • आरोपी के फरार होने और सिपाही के घायल होने के बाद पुलिस और ACB की टीमें अनिल कुमार की तलाश कर रही हैं और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
author-image
हिमांशु शर्मा

राजस्थान के झुंझुनू में ACB (Anti-Corruption Bureau) की टीम ने एक कॉन्स्टेबल को तब दौड़ा लिया, जब उन्होंने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. हालांकि, आरोपी कॉन्स्टेबल पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गया. उसे पकड़ने के लिए एक सिपाही फिल्मी अंदाज में उसकी गाड़ी के गेट पर लटक गया. इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया.

Advertisement

घटना झुंझुनू जिले के चिड़ावा थाने की है. आरोपी की पहचान कांस्टेबल अनिल कुमार के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, ACB जयपुर के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली थी. कॉन्स्टेबल पर आरोप है कि उसने लकड़ियों के अवैध तस्करी से जुड़े शख्स से रिश्वत की डिमांड की थी. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ACB ने आरोपों की जांच कराई. 

जांच में ड्राइवर पर लगे आरोप सच साबित हुए. आरोपी ड्राइवर को पकड़ने के लिए ACB की टीम ने प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक, उन्होंने शिकायतकर्ता को सियाही से लगे नोट दिए थे, जिससे आरोपी को आसानी से पकड़ा जा सके. इसके बाद शिकायतकर्ता ने ड्राइवर को फोन कर पैसे देने की बात कही. बाद में ड्राइवर ने उसे पैसे लेने के लिए थाने के बाहर बुलाया था. 

Advertisement

दोपहर के समय जब शिकायतकर्ता ने ड्राइवर को पैसे दे दिए, तब वो पैसे लेकर थाने की पुलिस गाड़ी में बैठा और मौके से जाने लगा. इसी दौरान ACB जयपुर की टीम ने कांस्टेबल को घेरकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी चिड़ावा बाईपास की ओर भागने लगा. ये देखकर ACB टीम के एक सिपाही लक्ष्मी नारायण उसके पीछे दौड़ गए और ड्राइवर की साइड वाले गेट पर लटक गए. 

यह देखने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोकी नहीं, बल्कि और तेज कर दी. इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी गाड़ी से ACB सिपाही टकरा गया और टकराकर नीचे गिर गया.

घटना में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनू रेफर कर दिया गया. यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. आरोपी ड्राइवर फरार होने में कामयाब हो गया. मामले की पुष्टि ACB के DSP (Deputy Superintendent of Police) सुरेंद्र पंचोली ने की. उन्होंने कहा,

Advertisement

अवैध तरीके से लकड़ियां ढोने वाली गाड़ी के ड्राइवर से कांस्टेबल पैसे की डिमांड कर रहा था. ACB की टीम ने इसका सत्यापन करवाया तो मामला सही पाया गया. इसके बाद ACB ने एक योजना बनाई और कांस्टेबल अनिल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. रिश्वत की राशि लेने के बाद अनिल पुलिस जीप में बैठा और बैठकर वहां से भाग गया. पुलिस और ACB की टीम अनिल की तलाश में जुटी है. उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: काले रंग के लिए पति को आए दिन पत्नी मारती थी ताने, प्रेमी के साथ हत्या ही कर दी

हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपी कॉन्स्टेबल के गिरफ्तारी पर कोई सूचना नहीं मिली है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या SIR में सिर्फ मुस्लिम वोटर्स के नाम कटे?

Advertisement