The Lallantop

Rapido ड्राइवर ने नाबालिग से किया रेप, सर्वाइवर ने ChatGpt से मांगी मदद, FIR दर्ज

Indore Police ने बताया कि Rapido चालक ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और उसे बीच रास्ते में छोड़कर चला गया. इसके बाद सर्वाइवर ने ChatGpt की मदद से पुलिस से संपर्क किया. फिर क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
सर्वाइवर ने ChatGpt से मदद ली. (फोटो: आजतक)
author-image
धर्मेंद्र कुमार शर्मा

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और बीच रास्ते में छोड़कर चला गया. इसके बाद सर्वाइवर ने चैट जीपीटी की मदद से पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है. 

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला इंदौर की रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है. रविवार, 1 फरवरी को सर्वाइवर ने राजवाड़ा तक के लिए रैपिडो बुक की. नाबालिग ने बताया कि उसे कपड़े खरीदने थे. रास्ते में आरोपी रैपिडो बाइक सवार ने लड़की को झांसा दिया कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा. इसके बाद वह उसे राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया.

ChatGpt से निकाला पुलिस का नंबर

Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब 9 बजे आरोपी नाबालिग को एक मंदिर के पास छोड़कर चला गया. सर्वाइवर काफी देर वहीं बैठी रही. इसके बाद उसने चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर महिला थाना और चाइल्ड लाइन का नंबर निकाला और पुलिस से संपर्क किया.

रावजी बाजार पुलिस नाबालिग को लेकर थाने पहुंची और उसके परिवार को सूचना दी. नाबालिग इसी इलाके की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी नहीं थी कि थाना नजदीक है. DCP आनंद कलादगी ने घटना की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: रेप का आरोप, युवक को चप्पल से पीटती युवती, बजरंग दल का हंगामा, इंदौर में ये क्या हुआ?

Advertisement
पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. DCP आनंद कलादगी ने बताया कि पुलिस रैपिडो ऐप से आरोपी की जानकारी जुटा रही है. साथ ही, राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी आरोपी अज्ञात है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

वीडियो: दिल्ली में तीन नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement