The Lallantop

'मैं पागल नहीं हूं', भारतीय युवक का ये वीडियो देखकर अमेरिका जाने के अरमान को 'हथकड़ी' लग जाएगी

अमेरिका के एक एयरपोर्ट का वीडियो सामने आया है. इसमें कथित तौर पर भारतीय नागरिक के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय के साथ अमानवीय व्यवहार (India Today)

अमेरिका के न्यूजर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें एक व्यक्ति है, जिसके हाथों में हथकड़ी लगी है. उसे जमीन पर पटक दिया गया है और दो सुरक्षाकर्मियों ने उसे घुटनों से दबा रखा है. देखने पर लगता है, जैसे वह कोई 'खूंखार' अपराधी' है, जिसे अधिकारियों ने दबोच रखा है ताकि वह भाग न जाए. लेकिन मामला कुछ और है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस ने सोशल मीडिया के हवाले से बताया कि युवक भारतीय नागरिक है, जिसे अवैध प्रवासी होने की वजह से अमेरिका से डिपोर्ट किया जा रहा है. सुरक्षा अधिकारियों के शिकंजे में फंसा युवक रो रहा है. लेकिन उसके साथ कोई रहम नहीं दिखाया जाता.

इसका वीडियो को भारतीय-अमेरिकी आंत्रप्रन्यॉर कुणाल जैन ने ‘एक्स’ पर शेयर किया है. उनका दावा है कि ये घटना उनके सामने घटी है. हेल्थबॉट्स एआई के अध्यक्ष कुणाल जैन ने ‘एक्स’ पर इसके वीडियो के साथ लिखा है, 

Advertisement

मैंने कल रात नेवार्क एयरपोर्ट से एक युवा भारतीय छात्र को डिपोर्ट होते देखा. हथकड़ी लगाए. रोते हुए. अपराधी की तरह व्यवहार होते हुए. वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए यहां आया था. कोई नुकसान पहुंचाने नहीं. एक NRI के रूप में मैं बेबस और टूटा हुआ महसूस कर रहा था. यह एक मानवीय त्रासदी है.

कुणाल ने कई वीडियो शेयर किए हैं. एक वीडियो में उन्होंने अमेरिका में भारतीय दूतावास से युवक की मदद करने की अपील की. उन्होंने बताया,

ये (युवक) बेचारा हरियाणवी भाषा में बोल रहा था. मैं उसके एक्सेंट को पहचान सकता था. वह कह रहा था- मैं पागल नहीं हूं. ये लोग मुझे पागल साबित करने में लगे हैं.

Advertisement

कुणाल ने लिखा,

ये बच्चे वीजा लेकर सुबह फ्लाइट से उतरते हैं. किसी कारण से वहां इमीग्रेशन अथॉरिटीज को आने का कारण समझा नहीं पाते और उन्हें शाम की फ्लाइट से हाथ-पांव बांधकर मुजरिमों की तरह भेज दिया जाता है. रोज 3-4 केस ऐसे हो रहे हैं. बाढ़ आ गई है पिछले कुछ दिनों में.

उन्होंने आगे लिखा,  

इस बेचारे बच्चे के माता-पिता को पता ही नहीं चलेगा कि उसके साथ क्या हो रहा है.

विदेश मंत्री जयशंकर को टैग करते हुए कुणाल ने कहा कि किसी को यह पता लगाना चाहिए कि न्यू जर्सी के अधिकारी उसके साथ क्या कर रहे हैं.

वीडियो: कोहली और रोहित के टीम में न होने पर रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?

Advertisement