The Lallantop

प्रचार-प्रसार: मांसपेशियों की वृद्धि के लिए कौनसे कारक जरूरी हैं?

आपके प्रशिक्षण से ज़्यादा आपका आहार महत्व रखता है. मेहनत करके जो मसल फाइबर आप तोड़ते हैं उनकी मरम्मत आपके आहार पर निर्भर करती है. इसमें आपको पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, और विटामिन्स लेने चाहिए. अगर आपके आहार में इसकी कमी है तो आप Multivitamin Tablets भी ले सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
मांसपेशियों की वृद्धि के लिए जरूरी कारक

बढ़ती जागरूकता को मद्देनज़र रखते हुए लोग आजकल अपनी सेहत पर बहुत ध्यान देने लगे हैं. इसके चलते आप भी अपने घर पर व्यायाम करते होंगे या जिम जाते होंगे. बहुत से लोग अपना वज़न घटाना, बढ़ाना और मांसपेशियों में वृद्धि चाहते हैं. व्यायाम करने के साथ आपको अपने खाने और दिनचर्या पर भी सम्पूर्ण ध्यान देना होता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जब आप अपनी मांसपेशियों के फाइबर को व्यायाम के दौरान तोड़ते हैं तो इनको ठीक होने के लिए प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की ज़रूरत पड़ती है. यूं तो आप अपनी डाइट से ये तत्व प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इनकी सम्पूर्णता के लिए आप Protein Powder का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. यदि आप एक अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो हमने इस लेख में मांसपेशियों की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कारकों पर चर्चा की है.

मांसपेशियों की वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक

जो भी लोग कसरत करते हैं उनको मांसपेशियों में वृद्धि करना होती है. यदि आप भी अपना मसल मांस बढ़ाना चाहते हैं तो इन कारकों पर ध्यान दीजिये:

Advertisement

1. कैलोरी इन्टेक (calorie intake)

चाहे आपको वज़न बढ़ाना है या घटाना है या मेन्टेन करना है, आपकी कैलोरीज़ हर जगह महत्व रखती हैं. यदि आप अपनी कैलोरीज़ का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपकी मसल ग्रोथ प्रभावित होगी. अपने फिटनेस लक्ष्य के अनुसार आहार लें जिसमें सारे तत्व मौजूद हों.

2. प्रशिक्षण (training session)

Advertisement

प्रशिक्षण आपकी मसल्स को बढ़ाने के लिए एक आवश्यक कारक है. आपका प्रशिक्षण किस प्रकार, कितनी देर तक, और आपकी मसल्स की मरम्मत में कितना समय लगता है, इस पर निर्भर करता है. आप जितनी जल्दी रिकवर कर पाएंगे, आपका उतना ही अच्छा अगला वर्कआउट होता है.

3. आहार (diet)

आपके प्रशिक्षण से ज़्यादा आपका आहार महत्व रखता है. मेहनत करके जो मसल फाइबर (muscle fiber) आप तोड़ते हैं उनकी मरम्मत आपके आहार पर निर्भर करती है. इसमें आपको पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, और विटामिन्स लेने चाहिए. अगर आपके आहार में इसकी कमी है तो आप Multivitamin Tablets भी ले सकते हैं.

4. हाइड्रेशन (hydration)

एक्सरसाइज के टाइम आपके शरीर से पसीना निकलता है जिसकी वजह से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है. तरल पदार्थ आपके शरीर में महत्वपूर्ण पोषक तत्व पहुंचने में बहुत मदद करते हैं. इसलिए कोशिश करें कि आप दो से तीन लीटर पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें.

5. जेनेटिक्स (genetics)

सामान्य तौर पर जेनेटिक्स आपके शरीर में प्रोटीन बनने की क्षमता को नियंत्रित करते हैं जो मांसपेशियों की वृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं. कुछ लोगों के जेनेटिक्स उनको मसल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं जबकि कुछ इसमें बाधा भी डाल सकते हैं. हालांकि, आप अपने आहार और वर्कआउट से मसल अच्छे से बढ़ा सकते हैं.

मांसपेशियों की वृद्धि के लिए कौन सी एक्सरसाइज कारगर है?

मसल बढ़ाने के लिए हर कोई सबसे कारगर एक्सरसाइज ढूंढ़ना चाहता है. अगर आप भी सही तरीके से यह करना चाहते हैं तो निम्नलिखित एक्सरसाइज को अपने दिनचर्या में शामिल करें:

1. स्क्वाट्स (Squats)

यह एक स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है जिससे आपका मसल साइज और ताकत बढ़ते हैं. इस एक्सरसाइज में आपके ग्लूट्स, हंस्ट्रिंग्स और क्वाड्स की मसल प्रभावित होती हैं. साथ ही, यह आपकी कोर स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है. इसके लिए आप 12-15 बार कर सकते हैं और बेहतरीन परिणाम पा सकते हैं.

2. बेंच प्रेस (Bench Press)

बेंच प्रेस मुख्यतः आपके ऊपर वाले शरीर की मांसपेशियों को प्रभावित करती है. यदि आप नए हैं तो इससे आपको समन्वय और स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी. यह आपकी छाती और कंधों के मसल्स को लक्षित करती है.

3. लंजिस (Lunges)

लंजिस आपके पैरों की मांसपेशियों की वृद्धि के लिए बहुत कारगर है. इस एक्सरसाइज में आपके क्वाड्रिसेप्स, हैम्स्ट्रिंग्स, ग्लूट्स और काव्स की मांसपेशियों की वृद्धि होती है. यह एक्सरसाइज जिम आने वाले नए लोगों की मांसपेशियां की वृद्धि के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है. आप इसके अलग तरीके आज़मा सकते हैं जो आपके यूनीक मसल ग्रुप को लक्षित करें.

4. प्लान्क (Plank)

यह दिखने में बहुत ही साधारण एक्सरसाइज है जो आपकी कोर मसल्स को प्रभावित करती है. इसके साथ आपकी मांसपेशियों की मज़बूती भी बढ़ती है. मुख्य रूप से इसको करने से आपकी लोअर बैक, पेट की मसल्स और कन्धों को फायदा मिलता है और वृद्धि बहुत अच्छे से होती है.

5. डेडलिफ्ट (Deadlift)

डेडलिफ्ट एक ऐसी एक्सरसाइज है जो अनेक मांसपेशियों के समूह को साथ में लक्षित करती है. यदि आप इसमें भारी वज़न उठाते हैं तो आपके शरीर के मसल्स बहुत अच्छे से बढ़ सकते हैं और आपको ताकतवर भी महसूस होता है.

यह सभी एक्सरसाइज बहुत ही कारगर हैं लेकिन इन सभी में आपको सही तकनीक अवश्य पता होनी चाहिए. अन्यथा, चोट लगने का खतरा हो सकता है.

निष्कर्ष

कसरत करना सभी के लिए बहुत लाभदायक होता है. आप घर पर या जिम में एक्सरसाइज कर सकते हैं जो आपकी सेहत को बेहतर करता है. एक एक्सरसाइज को करने के बहुत से तरीके हैं लेकिन सही तकनीक से करना आवश्यक है. एक्सरसाइज करने के साथ आपको अपने आहार और दिनचर्या पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए.

अगर आप वज़न बढ़ाना चाहते हैं तो आप Weight Gainer Online चेक कर सकते हैं. आप अपने रोज़ के आहार से भी अपना वज़न नियंत्रित कर सकते हैं. अपने रूटीन में कोई भी बदलाव लाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें.

ये आर्टिकल प्रायोजित है.

वीडियो: सेहत: आपकी मांसपेशियां कमज़ोर क्यों हो गई हैं? डॉक्टर से जानिए

Advertisement