The Lallantop

IIT कानपुर के प्रोफेसर पर पत्नी का आरोप, 'छात्राओं समेत कई महिलाओं से रिलेशन' FIR दर्ज

IIT कानपुर के प्रोफेसर कपल का विवाद थाने तक पहुंच गया. इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी ने अपनी पीएचडी स्टूडेंट समेत कई महिलाओं के साथ संबंध का आरोप लगाया है. महिला का यह भी आरोप है कि प्रोफेसर पति का बर्ताव काफी बुरा रहा है.

Advertisement
post-main-image
IIT कानपुर में महिला प्रोफ़ेसर ने पति पर कई महिलाओं के साथ अफेयर के आरोप लगाए हैं. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईआईटी कानपुर में कार्यरत एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने पति पर पीएचडी छात्राओं समेत कई महिलाओं के साथ अफेयर और घरेलू हिंसा के आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है।
  • महिला ने बताया कि पति का व्यवहार कुछ वर्षों से बिगड़ा था और विवाद के दौरान उसने अफेयर की बात कबूल की, जिसके बाद पति ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की।
  • पुलिस ने महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।

IIT कानपुर इस समय एक घरेलू विवाद की वजह से चर्चा में है. इंस्टिट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम कर रहीं एक महिला ने अपने प्रोफेसर पति पर पीएचडी स्टूडेंट्स समेत कई महिलाओं के साथ अफेयर के आरोप लगाए हैं. आरोप ये भी है कि जब उन्होंने अपने पति से इस बारे में बात की तब उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. अब महिला की शिकायत पर शख्स के खिलाफ घरेलू हिंसा और अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है. 

Advertisement

आजतक से जुड़े रंजय सिंह की रिपोर्ट है. रिपोर्ट में बताया गया कि पति और पत्नी दोनों IIT कानपुर में पढ़ाते हैं. महिला साइंस विभाग और पति कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं. शिकायत में महिला ने बताया कि पति का उनके ही विभाग की पीएचडी छात्राओं और दो महिला कर्मचारियों के साथ कथित संबंध है. दोनों की 2012 में शादी हुई थी.

क्या है पूरा मामला?

महिला के मुताबिक, पिछले कुछ सालों से पति का रवैया बिगड़ गया था. बताया गया कि आपसी विवाद के दौरान पति ने खुद अफेयर वाली बात स्वीकार की थी. शिकायत में कहा गया कि जब महिला ने पति से सवाल किया तब उनके साथ मारपीट की गई. बारिश के मौसम में उन्हें घर के बाहर खड़ा किया गया. कई बार IIT परिसर के सिक्योरिटी गार्ड को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. 

Advertisement

शिकायत के मुताबिक, घर में लगातार होने वाले झगड़ों की वजह से बच्चों को भी मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है. पति गुस्से में उनपर दूध फेंक देता था और कुछ यादगार तस्वीरें भी जला दी थीं. एक दफा उन्होंने अपने पति के फोन में दूसरी स्त्री के साथ अश्लील वीडियो देख लिया था. महिला का ये भी आरोप है कि आरोपी प्रोफेसर CCTV के ज़रिए उनपर और उनके बच्चों पर नज़र रखता था.

ये भी पढ़ें: लड़के ने IIT की वेबसाइट हैक की, FIR की जगह संस्थान अब देगा ये इनाम

पुलिस ने क्या कहा?

महिला ने कल्याणपुर थाने में FIR दर्ज कराई है. कल्याणपुर एसीपी दिलीप सिंह ने कहा,

Advertisement

‘महिला प्रोफेसर ने एक प्रार्थना पत्र के ज़रिए बताया कि वो अपने पति द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं. उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है.’ 

पुलिस साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच कर रही है. दोनों ही पक्षों ने अपनी पहचान गुप्त रखी है.

वीडियो: CBSE पोर्टल हैक करने वाले निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर से मिला ऑफर, बनेंगे इंटेलिजेंस इंजीनियर

Advertisement