Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. जितनी उम्मीद थी, फिल्म उससे ग्रैंड नजर आ रही. मेकर्स ने टीज़र की तुलना में इसे काफी इम्प्रूव भी किया है. Yash तो रावण के रोल में सबको खा ही गए. मगर इंटरनेट पर लोग 'रामायण' के इस नए ट्रेलर को देख क्या रिएक्शन दे रहे, जानते हैं.
रणबीर और यश स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर देखकर पब्लिक ने क्या बताया?
लोगों का मानना है कि अगर उन्हें पहले से ये न बताया गया होता कि फिल्म 4000 करोड़ में बनी है, तो 'रामायण' का ट्रेलर और अच्छा लगता.

एक यूजर ने लिखा,
"रामायण का ट्रेलर देखने के बाद मेरे मन में तीन बड़े सवाल आए हैं. पहला ये कि बजरंगबली कहां थे? पूरे ट्रेलर में हनुमान जी का एक भी सीन क्यों नहीं दिखाया गया? दूसरा ये कि फिल्म में रावण को ग्लोरीफाई क्यों किया गया? ऐसा सिर्फ मुझे लगा या ट्रेलर में रावण को जरूरत से ज्यादा महिमामंडित किया गया है? तीसरा, ट्रेलर में लक्ष्मण रेखा का जिक्र क्यों नहीं है?"

दूसरे यूजर ने कहा,
"रामायण के ट्रेलर में यश एकदम बीस्ट लगे हैं. उन्होंने रावण की बॉडी लैंग्वेज, ऑरा और इंटेंसिटी को जबरदस्त तरीके से पेश किया है. सच कहूं तो, आज तक रावण का ऐसा दमदार विजुअल रिप्रेजेंटेशन शायद ही कभी देखने को मिला है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त है."

तीसरे ने सीता-स्वयंवर के विजुअल्स शेयर करते हुए कमेंट किया,
"ये वन्स इन अ जनरेशन सीक्वेंस है. राम के किरदार में रणबीर कपूर दिव्य लगे हैं."

चौथे ने कमेंट किया,
"रामायण का ट्रेलर मुझे बहुत पसंद आया. सुधार के लिए मेरा बस एक सुझाव है, जिस पर अभी तक कोई चर्चा नहीं कर रहा. मुझे उम्मीद है कि फिल्म की कहानी बिल्कुल लिनियर यानी एक ही क्रम में आगे बढ़ने वाली न हो. चाहे मेकर्स की प्रायरटी विदेशी दर्शकों तक पहुंचना ही क्यों न हो, तब भी वो इस कहानी को थोड़े अलग और स्मार्ट तरीके से दिखा सकते हैं. द ओडिसी इसका लेटेस्ट एग्जाम्पल है."

पांचवें ने कहा,
"रामायण का ट्रेलर बुरा नहीं है. लेकिन अगर पहले से ये न बताया गया होता कि फिल्म का बजट 4000 करोड़ है, तो ट्रेलर शायद और भी अच्छा लगता. राम के रोल में रणबीर कपूर ठीक-ठाक लगे हैं. रावण के रूप में यश आज तक की बेस्ट कास्टिंग हैं. साई पल्लवी के बारे में फिल्म देखने के बाद ही राय बन पाएगी. कुल मिलाकर ट्रेलर अच्छा है. बड़े पर्दे पर इसे देखना वाकई बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा."

'रामायण' को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. उनकी कंपनी D-Neg ने इसके VFX का जिम्मा संभाला है. फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं. रणबीर, यश और साई पल्लवी के अलावा इसमें रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और काजल अग्रवाल जैसे कई एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर आएगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 की दीपावली पर रिलीज़ होगा.
वीडियो: 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 75 करोड़ में खरीदे?













