The Lallantop

'खुफिया जानकारी पर सटीक निशाना', IDF ने बताया, खामेनेई को कहां पर मारा?

अब जब खामेनेई की मौत की पुष्टि हो गई है, तब इजरायल की सेना ने बताया है कि उसने खामेनेई को किस जगह पर मारा है.

Advertisement
post-main-image
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल के हमले में मौत हो गई. (India today)

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को जिस समय अमेरिका और इजरायल ने अपने हमले का निशाना बनाया, उस समय वो कहां थे? ये सवाल उनकी मौत से पहले भी अलग तरह से पूछा जा रहा था. लोग जानना चाहते थे कि ईरान पर जब मिसाइलें बरस रही हैं, तब खामेनेई कहां हैं? इसके जवाब में अलग-अलग तरह की खबरें आती रहीं. कोई कहता कि वह राजधानी तेहरान में ही किसी गोपनीय जगह पर छिपे हैं. किसी रिपोर्ट में कहा गया कि वह तेहरान से बाहर निकल गए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले सेे दावा किया था कि हमले के वक्त खामेनेई तेहरान में मौजूद नहीं थे और उन्हें पहले ही एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा चुका था. हालांकि, उन्हें कहां ले जाया गया था या कब ले जाया गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. अब जब खामेनेई की मौत की पुष्टि हो गई है, तब इजरायल की सेना ने बताया है कि उसने खामेनेई को किस जगह पर मारा है. 

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की सेना (IDF) ने रविवार, 1 मार्च को बयान जारी करके बताया कि उसने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को एक सटीक और बड़े पैमाने के ऑपरेशन में मार गिराया है. इस बयान में मौत के वक्त खामेनेई की लोकेशन भी बताई गई है. IDF ने कहा कि जिस समय इजरायली हवाई हमलों ने उन्हें निशाना बनाया, उस वक्त खामेनेई तेहरान के अपने सेंट्रल लीडरशिप कॉम्प्लेक्स में दूसरे सीनियर अफसरों के साथ मौजूद थे.

Advertisement

IDF ने आगे कहा कि अली खामेनेई के लोकेशन की सटीक इंटेलिजेंस रिपोर्ट इजरायली एयरफोर्स के पास थी, जिसकी मदद से उसने उन्हें तेहरान के बीचोबीच मौजूद उनके लीडरशिप कॉम्प्लेक्स में मार दिया.

इससे पहले जब शनिवार, 28 फरवरी को इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी, तब भी यही बताया था कि उसने ईरान के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाकर हमला किया है. इस हमले के बाद खबर आई कि ईरान के रक्षामंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर मारे गए. बाद में इसकी पुष्टि भी हुई.

वीडियो: US-Israel के हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें बरसा दीं

Advertisement

Advertisement