The Lallantop

'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं' लिखा था, अब हिंदू रक्षा दल की बात का नामोनिशान नहीं

वीडियो में दो महिलाएं Delhi-Dehradun Expressway की एक दीवार पर लिखती हुई नजर आ रही हैं कि ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है.’ आरोप है कि महिलाएं ‘हिंदू रक्षा दल’ से जुड़ी हुई हैं.

Advertisement
post-main-image
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. (फोटो: आजतक)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो महिलाएं एक्सप्रेसवे की एक दीवार पर लिखती हुई नजर आ रही हैं कि ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है.’ आरोप है कि महिलाएं ‘हिंदू रक्षा दल’ से जुड़ी हैं. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के एक कर्मचारी की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर के SP (ग्रामीण), सागर जैन ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“स्थानीय लोगों ने शुक्रवार, 27 फरवरी की सुबह बिहारीगढ़ पुलिस स्टेशन को ग्रैफिटी (लिखावट) के बारे में बताया. अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए लिखावट को हटवा दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सर्कुलेट हो रहा है जिसमें हिंदू रक्षा दल का एक सदस्य इस काम की जिम्मेदारी लेता हुआ दिख रहा है.”

वीडियो के मुताबिक, दो महिलाएं एक्सप्रेसवे के साउंड बैरियर पर काले स्प्रे से लिखती हुई नजर आ रही हैं. एक महिला हिंदी में लिख रही है कि ‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है’, जबकि दूसरी महिला अंग्रेजी में लिखती है- 'This road is not allowed for Muslims.’ वायरल वीडियो में, उत्तराखंड नंबर प्लेट वाली एक कार भी खड़ी देखी जा सकती है.

Advertisement

SP जैन ने आगे कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS सेक्शन 353 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है. अपनी शिकायत में, NHAI के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया,

“उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ एक विवादित बात लिखने के लिए स्प्रे पेंट का इस्तेमाल किया. NHAI का एक कर्मचारी होने के नाते, मैंने हिंदू रक्षा दल से जुड़े अनजान सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है.”

ये भी पढ़ें: 'दुकान बंद करो नहीं तो आग लगा दूंगा...' मीट होटल चलाने वाले मुस्लिम दुकानदार को धमकी, VIDEO वायरल

Advertisement

इसी बीच हिंदू रक्षा दल की अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने भी इस बात की पुष्टि की कि उनके सदस्य ही इस आपत्तिजनक काम में शामिल थे. पिंकी ने कहा, “हमारे सदस्य विवादित नारे लिखने में शामिल थे और उन्होंने सही किया…” 

पिंकी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं. पिछले साल दिसंबर में गाजियाबाद में 250 से ज्यादा तलवारें बांटने के आरोप में उनके और उनके 45 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

वीडियो: 'हिंदू-मुसलमान के चक्कर में नहीं बनी यूनिवर्सिटी...', किशनगंज में बिहार चुनाव को लेकर लोगों ने क्या कहा?

Advertisement