ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. इस बात की पुष्टि होने के बाद मोर्टिसिया एडम्स के जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है. मोर्टिसिया एडम्स वही महिला हैं, जो खामेनेई की फोटो से सिगरेट जलाने की वजह से चर्चा में आई थीं. ये वो समय था जब ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के विरोध में प्रदर्शन चल रहे थे. रविवार, 1 मार्च को एडम्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह खामेनेई की मौत पर डांस करते नजर आ रही हैं. एडम्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,
खामेनेई की फोटो से सिगरेट जलाने वाली लड़की का नया वीडियो आया, क्या कहा पता है?
मोर्टिसिया एडम्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह खामेनेई की मौत पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं.


'मैंने कहा था कि हम तुम्हारी कब्र पर नाचेंगे, है न?'
एडम्स ने अपने जश्न की एक और फोटो X पर शेयर की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,
'मूशाली की दुखद मौत पर बधाई. जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह चूहे की तरह मरा'.
ईरान में खामेनेई के खिलाफ कई महीनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे थे. इस विरोध प्रदर्शन में ईरान की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया था. ईरान सरकार की सख्ती और कार्रवाई के बावजूद भी लोग सड़कों पर डटे रहे. यह प्रदर्शन शुरुआती समय में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ था लेकिन बाद में आंदोलन सीधे-सीधे खामेनेई सरकार के विरोध में बदल गया. इसी दौरान मोर्टिसिया एडम्स ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर उस वक्त खींचा था, जब उन्होंने खामेनेई की फोटो से सिगरेट जलाई थी.
एडम्स की यह तस्वीर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई थी. इसे ईरान में खामेनेई के खिलाफ सबसे बड़ा विरोध माना गया. हालांकि ये प्रदर्शन ईरान में नहीं हुआ था और न ही फोटो ईरान में खींची गई थी. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फोटो एक वीडियो से लिया गया था, जिसे ईरान से बाहर कनाडा में शूट किया गया था. वीडियो में जिस जगह पर महिला खड़ी है, वो कनाडा के ओंटारियो में कैनेडियन इंपीरियल बैंक ऑफ कॉमर्स की एक ब्रांच है, जो रिचमंड हिल पब्लिक लाइब्रेरी के ठीक सामने स्थित है. वीडियो में यह पीछे से दिखाई भी दे रहा है.
मोर्टिसिया एडम्स ने भी फिलहाल कनाडा में शरण ली है. वह कुरान की सख्त शिक्षाओं के बीच पली-बढ़ीं लेकिन अब खुद को Agnostic और कट्टर नारीवादी बताती हैं. उन्होंने खामनेई शासन की महिला विरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया और इसी सिलसिले में दुनिया भर में मशहूर हो गईं. उनका परिवार अब भी ईरान में रहता है.
यह भी पढ़ें: खामेनेई की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, US-इजरायल के खिलाफ नारे लगाए
'सिगरेट वाली लड़की' के नाम से मशहूर हो चुकीं 23 साल की मोर्टिसिया एडम्स का असली नाम भी मोर्टिसिया एडम्स नहीं है. उन्होंने ईरान में रह रहे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी पहचान छिपाई है और सोशल मीडिया पर खुद को मोर्टिसिया एडम्स बता रखा है. असली मोर्टिसिया एडम्स एक हॉलीवुड फिल्म की काल्पनिक किरदार हैं.
वीडियो: US-Israel ने ईरान के स्कूलों पर मिसाइलें बरसा दीं











.webp?width=275)




.webp?width=120)




