The Lallantop

भाई-बहन मोटा कैश लेकर वाराणसी के होटल में गए, रूम में दोनों के शव मिले हैं

Hyderabad Siblings death: वाराणसी के एक होटल में हैदराबाद के भाई-बहन के शव मिले हैं. पुलिस जब कमरे में पहुंची, तो उनके मुंह से झाग निकल रहा था. फिलहाल, उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
भाई-बहन के सामान से पुलिस को आईडी प्रूफ और लाखों रुपये मिले. (फोटो-इंडिया टुडे)

हैदराबाद के दो भाई-बहन वाराणसी के एक होटल के कमरे में मृत मिले हैं. बताया गया कि उनके मुंह से झाग निकल रहा था. कमरे में दवाइयों के खाली रैपर बिखरे पड़े थे. आशंका है कि दोनों ने आत्महत्या की है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक भाई-बहन के सामान से 6.6 लाख रुपये कैश और आईडी प्रूफ मिले हैं. पुलिस इस मामले को संदिग्ध सुसाइड मान रही है. उसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

इंडिया टुडे से जुड़े रौशन जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना सिगरा थाना इलाके के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी में हुई है. गणेश गौड़ गुंलापल्ली (46) और उनकी बहन धनलक्ष्मी गुंलापल्ली (38) काशी दर्शन के लिए आए थे. उन्होंने तीन दिन पहले होटल सिटी इन में चेक-इन किया था. उन्हें मंगलवार, 10 फरवरी को चेक-आउट करना था, जो उन्होंने नहीं किया. 

Advertisement

रिसेप्शन की तरफ से रूम नंबर 2005 में कई बार कॉल किया गया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला. इससे होटल के कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.

11 फरवरी को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने वीडियोग्राफी करते हुए कमरे में मास्टर चाबी से एंट्री की. उन्होंने देखा कि दोनों भाई-बहनों के शव फर्श पर पड़े हुए हैं. उनके मुंह से झाग निकल रहा था. टेबल पर कुछ दवाइयों के रैपर भी पड़े मिले. सामान की छानबीन की गई, तो पुलिस को 6 लाख 61 हजार रुपये के अलावा उनके बैग से पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट और लैपटॉप मिला.

आईडी प्रूफ पर दोनों के पिता का एक ही नाम लिखा था. इसी से पुलिस को लग रहा है कि दोनों संभवत भाई-बहन हैं और हैदराबाद के रहने वाले हैं. पुलिस उनके परिवार को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रही है. 

Advertisement

काशी के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) गौरव बंसवाल ने बताया,

“हमें सूचना मिली थी कि दो गेस्ट आए थे. कल से दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. हमें लगा कि अंदर शायद कुछ घटना हुई है. इसलिए वीडियोग्राफी करते हुए दरवाजा खोला गया. अंदर दो लोग मृत मिले. उनके मुंह से झाग निकल रहा था. संभवत बहन-भाई हैं."

अधिकारी ने कहा कि ये पॉइजनिंग का मामला लगता है. पहली नजर में ये सुसाइड लग रही है. हालांकि मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

वीडियो: राजपाल यादव को जिस चेक बाउंस केस में हुई जेल, वो क्या है?

Advertisement