हैदराबाद में बारिश का पानी एक बुजुर्ग को बहा ले गया. दरअसल 28 जुलाई को हैदराबाद में भारी बारिश हुई. इसी दौरान मियापुर इलाके में निर्माणाधीन स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइन (तूफानी पानी की निकासी वाली पाइपलाइन) में गिरने से 70 साल के एक बुजुर्ग बह गए. घटना के बाद बचाव दलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है.
तेज बारिश के दौरान खुले नाले में गिरे 70 साल के बुजुर्ग, अभी तक नहीं मिले
हैदराबाद की ये घटना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ड्रेनेज बनाने वाली एजेंसी ने सुरक्षा के बुनियादी नियमों का भी पालन किया होता, तो शायद यह हादसा नहीं होता.

यह पूरी घटना वैशाली नगर रेलवे अंडरपास के पास हुई. वहां पर अभी नाले की मरम्मत का काम चल रहा है. पीड़ित की पहचान प्रेम नगर इलाके के रहने वाले 70 साल के बालैया के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, बालैया स्टॉर्म वॉटर ड्रेन में गिर गए और बारिश के पानी के तेज बहाव में बहते चले गए. घटना के बाद मियापुर पुलिस, HYDRA और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और उन्हें खोजने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. लेकिन बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चला.
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोपइस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाली बनवाने वाले ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि बिना प्रॉपर बैरिकेडिंग या चेतावनी के संकेत लगाए मैनहोल को खुला छोड़ दिया गया था. लोगों ने कहा कि पानी से भरी सड़क के कारण खुला नाला दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे पैदल चलने वालों के लिए खतरे को भांपना नामुमकिन हो गया था.
(यह भी पढ़ें: नोएडा में टला बड़ा हादसा! नाले में गिरी कार, प्रशासन की लापरवाही फिर आई सामने)
बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं, तलाश जारीबुजुर्ग इतनी दूर बह गए कि उन्हें ढूंढने के लिए खास तरह के उपकरण लगाने पड़े हैं. लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है. हालांकि खबर लिखे जाने तक बलैया का कोई सुराग नहीं मिला. वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ड्रेनेज बनाने वाली एजेंसी ने सुरक्षा के बुनियादी नियमों का भी पालन किया होता, तो शायद यह हादसा नहीं होता. उनका आरोप है कि ठेकेदार ने मैनहोल को खुला छोड़ दिया था. बारिश का पानी पूरे गड्ढे को ढक चुका था, इसलिए किसी राहगीर के लिए खतरे का अंदाजा लगाना मुश्किल था.
वीडियो: अफसरों की लापरवाही से हुआ Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident, इंजन खराब थे, फिर भी चलाया











