The Lallantop

ड्यूटी पर जा रही केबिन क्रू मेंबर से ऑफिस कैब में रेप, एयरपोर्ट के रास्ते में ड्राइवर ने की दरिंदगी

Telangana में ड्यूटी पर जा रही केबिन क्रू मेंबर से कैब ड्राइवर ने सुनसान जगह पर कथित तौर पर रेप किया. महिला शमशाबाद से राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) जा रही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
आरोपी की पहचान एर्रापोगु प्रशांत कुमार (23) के तौर पर हुई है. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तेलंगाना में 20 जुलाई को एक प्राइवेट एयरलाइन की केबिन क्रू मेंबर के साथ उनके कैब ड्राइवर ने आरोपित रूप से रेप किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
  • यह घटना तब घटी जब ड्राइवर तय रास्ते से भटककर एयरपोर्ट के पास सुनसान इलाके में कैब लेकर गया और महिला से अपराध किया।
  • पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल जारी है।
author-image
अब्दुल बशीर

तेलंगाना में ड्यूटी पर जा रही 37 साल की केबिन क्रू मेंबर के साथ कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर रेप किया. सर्वाइवर एक प्राइवेट एयरलाइन में काम करती हैं और वह ऑफिस कैब से हैदराबाद एयरपोर्ट जा रही थीं. दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर रास्ते में कैब को एक सुनसान इलाके में ले गया और महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया. सर्वाइवर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 20 जुलाई की दोपहर करीब 2.40 बजे की है. महिला शमशाबाद से राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) जाने के लिए एयरलाइन की कैब में बैठी थीं. तय रास्ते पर जाने के बजाय, ड्राइवर कैब को एयरपोर्ट के पास बन रही एक साइट के पास सुनसान इलाके में ले गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला से कहा कि वह टॉयलेट के लिए बाहर जा रहा है और फिर वापस आकर उसने महिला के साथ रेप किया.

पुलिस ने क्या बताया?

शमशाबाद के ACP वी. श्रीकांत गौड़ ने एक बयान में कहा, 

Advertisement

"गाड़ी से बाहर निकलने के बाद वह दो-तीन मिनट में ही वापस आ गया. पिछले दरवाजे से अंदर घुसा और कार के अंदर महिला के साथ रेप किया."

ACP ने कहा कि सर्वाइवर ने हमले का विरोध किया और बाद में आरोपी को धक्का देकर कार का दरवाजा खोलकर गाड़ी से बाहर भागी और पास में मौजूद एक वर्कर से मदद के लिए चिल्लाई. इसके बाद कैब ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया. घटना के तुरंत बाद महिला ने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस चौकी जाकर शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में परिवार के साथ सो रही थी बच्ची, कैब ड्राइवर ने किया किडनैप, रेप के बाद हत्या

Advertisement
आरोपी गिरफ्तार

सर्वाइवर के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत रेप और मारपीट का मामला दर्ज किया है. आरोपी की पहचान तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के रहने वाले एर्रापोगु प्रशांत कुमार (23) के तौर पर हुई है. अगले दिन यानी 21 जुलाई को पुलिस ने उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मेडिकल जांच के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

वीडियो: पुणे में 3 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले बुजुर्ग को मौत की सजा

Advertisement