The Lallantop

प्रेमी ने लगा दिया HIV वाला इंजेक्शन, वीडियो में पूरी कहानी बता युवती ने आत्महत्या कर ली

वीडियो में महिला ने कहा कि वह सम्मान के बगैर जीवित नहीं रह सकती है. साथ ही मनोहर पर अपनी जिदंगी बर्बाद करने का आरोप लगाया.

Advertisement
post-main-image
हैदराबाद में महिला ने किया आत्महत्या. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
अब्दुल बशीर

हैदराबाद में 24 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली. एक युवक ने कथित तौर पर उसे HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया था. आरोप है कि उसने महिला के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाहें भी फैलाई थीं. बताया गया कि इन सबसे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले महिला ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें युवक पर गंभीर आरोप लगाए थे. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

महिला ने वीडियो में जिस युवक के बारे में बताया है, उसकी पहचान मनोहर नाम के शख्स के रूप में हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में महिला ने कहा कि वह बिना सम्मान के जीवित नहीं रह सकती. साथ ही मनोहर पर अपनी जिदंगी बर्बाद करने का आरोप लगाया. 

बता दें कि मनोहर को पिछले महीने कथित तौर पर महिला को HIV संक्रमित इंजेक्शन लगाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. महिला के बयान के मुताबिक, मनोहर उनका दूर का रिश्तेदार था. उसने महिला को प्रपोज किया था.  पहले तो उन्होंने प्रपोजल ठुकरा दिया था लेकिन कुछ समय बाद वो रिश्ते के लिए मान गई. वीडियो में महिला ने बताया कि मनोहर ने कांस्टेबल भर्ती के लिए फॉर्म भरा था लेकिन मेडिकल जांच में वो HIV पॉजिटिव पाया गया. 

Advertisement

इसके बाद से दोनों में बातचीत बंद हो गई लेकिन मनोहर फिर महिला से बात करने की कोशिश करने लगा. उसने दावा किया कि बिना किसी दवा के वो 20 साल जीवित है. उसने महिला को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि उसे भी कोई समस्या नहीं होगी. महिला ने बताया कि साल 2025 में अपनी बहन की शादी की तैयारियों के वक्त उसने अपने परिवार को मनोहर से रिश्ते के बारे में बताया. इसके बाद दोनों के HIV टेस्ट कराए गए, जिसमें मनोहर पॉजिटिव पाया गया.

रिपोर्ट्स देखने के बाद महिला के पैरेंट्स ने मनोहर के साथ शादी से साफ इनकार कर दिया. महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद मनोहर उसके घर आया और जबरदस्ती उसे एक इंजेक्शन लगा दिया. इसके अलावा उसके बारे में झूठी अफवाहें भी फैलाई गईं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ गई. वीडियो में महिला ने बताया कि संक्रमित इंजेक्शन लगने के बाद भी उन्होंने डॉक्टर से संपर्क नहीं किया क्योंकि वो पहले से ही आत्महत्या करने का सोच रही थीं.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पोचाराम IT कॉरिडोर के पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा,

Advertisement

हमें शक है कि HIV संक्रमण के मेंटल प्रेशर की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया. हालांकि, हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का मानना है कि महिला डर के साथ-साथ सामाजिक कलंक और इमोशनल ट्रॉमा से डील कर रही थी. खबर लिखे जाने तक आरोपी के गिरफ्तार होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

वीडियो: अब तेल को लेकर ट्रंप ने क्या ऐलान कर दिया?

Advertisement