The Lallantop

हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, कई मजदूर पानी के तेज बहाव में बहे, धर्मशाला में 2 शव मिले

Himachal Pradesh में मौसम खराब होने से जान-माल का नुकसान हो रहा है. Dharamshala में तेज बहाव में 7-10 मजदूर बह गए, जिनमें से 2 के शव बरामद हुए हैं. राहत और बचाव का काम जारी है.

Advertisement
post-main-image
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के खनेरिया गांव में अचानक बाढ़ आ गई. (India Today)
author-image
अमन कुमार भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार, 25 जून को बादल फटने से बाढ़ आ गई. इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से दस लोग लापता बताए जा रहे हैं. कांगड़ा जिले के खनियारा गांव में अचानक आई बाढ़ ने इलाके में तबाही मचा दी. कई लोग पानी के तेज बहाव में बह गए. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और दो शव बरामद किए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अमन कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय बादल फटा, उस समय एक हाइड्रल पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूर वहां मौजूद थे. पानी के तेज बहाव में इनमें से कई मजदूर बह गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि अभी तक प्रभावितों की संख्या का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर बताया,

Advertisement

"धर्मशाला के एक हाइड्रल प्रोजेक्ट में तेज बहाव के कारण कई मजदूरों के बह जाने की सूचना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. इस हादसे में अब तक दो शव बरामद किए गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. प्रशासन को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं."

उन्होंने आगे कहा,

"मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि लापता लोग जल्द सकुशल मिलें. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि भारी बारिश के बीच नदी-नालों एवं खड्डों के पास जाने से बचें."

Advertisement

एक अन्य पोस्ट में सीएम ने बताया कि भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों से जान-माल के नुकसान की दुखद और दिल दहलाने वाली सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं. उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों से बचने और सतर्कता बरतने के लिए कहा है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिमाचल की घटना पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,

"हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के निकटवर्ती खनियारा की मणुणी खड्ड में अचानक पानी का तेज बहाव बढ़ने से कई श्रमिकों के बहने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. शोक संतप्त परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के नागरिकों की हरसंभव सहायता के लिए समर्पित है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करें."

कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर हेमराज बैरवा ने मीडिया को बताया,

"फिलहाल हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमें दो डेड बॉडीज रिकवर हुई हैं. एसडीआरएफ की पुलिस की और एसडीएम तहसीलदार एडिशनल एसपी मौके पर हैं. हेड काउंट किया जा रहा है ताकि मिसिंग लोगों की संख्या सही से पता चल सके… हेड काउंट होने के बाद संख्या कन्फर्म हो पाएगी… कुछ ही समय में हम आपको सटीक आधिकारिक आंकड़े देंगे. मुझे नहीं लगता है की जिस तरीके का अनुमान लगाया जा रहा है, वो ठीक है."

कुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना के बाद मंडी जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है. पंडोह डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़ने की चेतावनी दी गई है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों से ब्यास नदी से दूर रहने की अपील की गई है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: तेंदुए से अकेले भिड़ गया आदमी, लखीमपुर खीरी के वायरल वीडियो ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए

Advertisement