The Lallantop

कोहरे का कहर! हरियाणा में 4 बसें आपस में टकराईं, ग्रेटर नोएडा में भी हादसा

घने कोहरे के चलते Greater Noida और Haryana से सड़क हादसे हुए हैं. उत्तर भारत के कई जिलों में विजिबिलिटी बहुत कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
post-main-image
रेवाड़ी में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस (फोटो: आजतक)
author-image
देशराज सिंह चौहान

उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार, 14 दिसंबर की सुबह घने कोहरे की वजह से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसे हुए हैं. जबकि उत्तर भारत के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
रेवाड़ी में 4 बसें टकराईं

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के रेवाड़ी जिले में नेशनल हाईवे-352डी पर कोहरे का गंभीर असर देखने को मिला. गांव गुरावड़ा के पास घने कोहरे की वजह से 3 से 4 बसों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई. शुरुआती जांच में हादसे की वजह बेहद कम विजिबिलिटी मानी जा रही है. 

हादसे के बाद एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्राइवेट बस आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि दो रोडवेज बस उसके पीछे टकराकर खड़ी हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि बसें रेवाड़ी से झज्जर की ओर जा रही थीं. दुर्घटना में घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. 

ग्रेटर नोएडा में हादसा

ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-91 पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. हादसे के बाद हाईवे पर हल्का जाम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया.

ये भी पढ़ें: चारों तरफ कोहरा ही कोहरा! लेकिन इतना भयंकर कोहरा पड़ता कैसे है, क्या है साइंस?

Advertisement
उत्तर भारत पर कोहरे की चादर

ठंड के चलते पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार की सुबह विजिबिलिटी कम थी. उत्तर प्रदेश के मथुरा से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर भी कोहरे का खासा असर देखने को मिला. 

कई जगहों पर विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर तक सिमट गई, जिससे छोटे और बड़े वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई. वाहन चालकों ने हादसों से बचने के लिए सावधानी बरतते हुए गाड़ियों की स्पीड कम रखी.

वीडियो: ये कोहरा होता क्या है? कैसे बनता है? ठंड में ही क्यों दिखता है? पूरा विज्ञान समझ लीजिए

Advertisement