The Lallantop

'PM मोदी की तुलना हिटलर से की', स्टूडेंट के पिता की शिकायत पर प्रोफेसर सस्पेंड

Jindal University professor suspended: हरियाणा की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक एसोसिएट प्रोफेसर को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड कर दिया गया. आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर पीएम मोदी की तुलना एडॉल्फ हिटलर से की थी.

Advertisement
post-main-image
जिंदल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने कथित तौर पर पीएम मोदी की हिटलर से तुलना की थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक एसोसिएट प्रोफेसर को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड कर दिया गया. आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर पीएम मोदी की तुलना एडॉल्फ हिटलर से की थी. एक छात्र के पिता की शिकायत के बाद ये निर्णय लिया गया है, जो हरियाणा ह्यूमन राइट्स कमीशन (HHRC) के पास की गई थी. उनका दावा है कि प्रोफेसर ने नेशनल सिक्योरिटी ऑपरेशन्स को सिर्फ दिखावटी बताया और उनके बेटे को पूरी क्लास के सामने अपमानित किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फर्स्ट ईयर के अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट विख्यात बजाज के पिता विश्व बजाज ने पिछले नवंबर प्रोफेसर की कम्प्लेन की थी. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व बजाज ने शिकायत में कहा कि उनके बेटे ने 31 अक्टूबर 2025 को 'URI: द सर्जिकल स्ट्राइक' पर एक निबंध लिखा था. ये शिक्षक को पसंद नहीं आया. इस वजह से उसे क्लासरूम में कथित तौर पर सबके सामने बेइज्जत किया गया और वह उस सब्जेक्ट में फेल हो गया.

आरोप है कि 7 नवंबर को आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर क्लास में 'पॉलिटिक्स ऑफ रिप्रेजेंटेशन' पढ़ा रहे थे लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसी बातें कही, जो कथित तौर पर अपमानजनक, भड़काऊ और बहुत परेशान करने वाली थीं. पिता का दावा है कि प्रोफेसर ने प्रधानमंत्री की तुलना ‘एडॉल्फ हिटलर’ से की और नेशनल सिक्योरिटी ऑपरेशन्स को सिर्फ दिखावटी और ब्रांडिंग एक्सरसाइज बताया. हिटलर जर्मन तानाशाह था, जिसके नाम को अक्सर किसी व्यक्ति पर तानाशाही के आरोप लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

Advertisement

विश्व बजाज ने बताया कि सब्जेक्ट में फेल किए जाने के मामले पर उनके बेटे ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को लिखित शिकायत दी थी. एग्जीक्यूटिव डीन ने जांच कराई और पता लगा कि विख्यात बजाज को फेल करना गलत था. इसके बाद यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट बदला और विख्यात बजाज को इंटरनल असेसमेंट में पास किया. शिकायत में पिता ने दावा किया कि इस घटना से कुछ प्रोफेसर उनके बेटे से नाराज हैं. इस वजह से विख्यात अब भी मानसिक परेशानी से जूझ रहा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जनवरी को HHRC ने सोनीपत पुलिस कमिश्नर और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार से रिपोर्ट मांगी. HHRC ने रजिस्ट्रार को इस मामले में 13 मई को खुद पेश होने या किसी दूसरे सीनियर ऑफिसर को भेजने का निर्देश दिया है. 

वीडियो: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट गिरा दिए, जानें ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement