The Lallantop

हरियाणा: जिम ओनर की दिन दहाड़े हत्या से हड़कंप, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Haryana में दिन दहाड़े एक जिम ओनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कथित तौर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi Gang ने ली है. मामले की जांच पुुुलिस और CIA कर रही है.

Advertisement
post-main-image
हरियाणा में जिम ओनर की गोली मारकर हत्या. (फोटो- इंडिया टुडे)

हरियाणा के हांसी जिले में बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक जिम ओनर की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हमले के वक्त मृतक कपिल अपने क्लाइंट्स को वार्म-अप करा रहे थे. पुलिस ने बताया कि चंद सेकंड में करीब 10 राउंड फायरिंग की गई. फिलहाल पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) की टीम मामले की जांच में जुट गई हैं. हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिम ओनर पर हमला गुरुवार, 11 जून के तड़के करीब 5.30 बजे फव्वारा चौक के पास हुआ. मृतक कपिल पर हुई गोलीबारी की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. इंडिया टुडे से जुड़े परवीन कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बाइक पर 2 लोग हेलमेट लगाकर कपिल के पास पहुंचे. हमलावरों ने कपिल पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज पर कम से कम 10 राउंड फायरिंग की. इसमे उनके पीठ और सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग के बाद हमलावर भी फरार हो गए.

गोलीबारी में एक लड़की घायल

गोलीबारी के दौरान जिम में वार्म-अप कर रही एक लड़की भी गोलियों के छर्रे से घायल हुई है. घायल को हिसार के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल मे एडमिट कराया गया है. फायरिंग और हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA और फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए साक्ष्य जुटाने घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.

Advertisement
लॉरेंस गैंग के मेंबर ने जिम्मेदारी ली 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम ओनर के हत्या की जिम्मेदारी हरि बॉक्सर ने ली है. बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर है. कथित तौर पर हरि बॉक्सर का एक ऑडियो मैसेज वायरल हो रहा है. ऑडियो में हरि बॉक्सर ने RD धालीवाल, हरमन संधू और विक्रम कधाल के साथ मिलकर इस गोलीबारी और हत्या की जिम्मेदारी ली है.

कथित ऑडियो मैसेज में बॉक्सर ने मृतक कपिल पर शेखपुरा धारिकपुरिया में हुई गोलीबारी की घटना की साजिश करने का आरोप लगाया. ऑडियो के मुताबिक, उसने पहले दो बार कपिल को चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया था.

वीडियो: क्या ट्रंप ईरान के फ्रीज फंड का इस्तेमाल जंग की भरपाई में करेंगे?

Advertisement

Advertisement