हरियाणा के फतेहाबाद में एक आंगनवाड़ी वर्कर ने अपने 2 बच्चों को की हत्या कर खुद की भी जान ले ली. आरोप है कि महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया. मामले में पुलिस ने पति संदीप माचरा को गिरफ्तार कर लिया है.
मां ने वीडियो बनाते हुए बच्चों की हत्या की, बेटा बोलता रहा 'न मारो मन्ने', महिला पति से क्या बोली?
Haryana Anganwadi worker death: हरियाणा के फतेहाबाद में महिला ने अपने 2 बच्चों की हत्या कर दी. फिर अपनी भी जान ले ली. मरने से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. सभी के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

मृतक सुदेश एक आंगनवाड़ी वर्कर थी. संदीप और उसकी लव मैरिज हुई थी. उनके दो बच्चे थे. बेटी ज्योति (उम्र 9 साल) और बेटा विनीत (उम्र 8 साल). इंडिया टुडे के जितेंद्र की रिपोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के भाई प्रवीण ने आरोप लगाया कि संदीप बेरोजगार था, नशा करता था और उसकी बहन को कथित तौर पर परेशान भी करता था. इन सभी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया. वह शादी से खुश नहीं थी.
घटना के समय बच्चों संग अकेली थी6 अगस्त को संदीप गांव के युवाओं के साथ सेवा भाव से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने गया था. उसकी मां दवा लेने सिरसा गई थी. जब वह घर लौटा, तो उसे ना सुदेश मिली और ना ही दोनों बच्चे. उसने प्रवीण को फोन कर उनके लापता होने की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया. तलाशी के दौरान तीनों के शव पानी के टैंक में मिले.
मरने से पहले सुदेश ने एक वीडियो बनाया. इसमें वह अपने बच्चों को कुछ पीने के लिए कह रही थी. मगर दोनों बच्चे कथित जहर का एक घूंट लेते ही समझ जाते हैं कि उसमें कुछ मिला हुआ है. उसे पीते ही बेटी ज्योति मां का हाथ छुड़ाकर भाग जाती है. बेटा विनीत जहर को बाहर निकालने की कोशिश करता है लेकिन मां सुदेश उसका मुंह दबा देती है. फिर दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आती है. कुछ देर बाद पानी में किसी के डूबने की आवाजें आती हैं.
इसके बाद सुदेश दोबारा फोन हाथ में उठाती है और कहती है, “और कर परेशान. अब कर तू परेशान. देख लियो होगा नतीजो. और कर नफरत. तूने मेरी नाक में दम करियो नी. अब नतीजो देखोगे.”
वहीं बच्चे कहते हैं, "मम्मी ना मरो...मम्मी अब ना जाओ. ना मारो मन्ने. रिजन बता दियो." इस पर महिला कहती है कि रिजन पहुंच जाएगा पापा पास. आखिर में बच्चा कहता है, “मम्मी कुंड में ना गिराओ…”. और तुरंत बाद पानी में किसी के गिरने की आवाज आती है.
मामले पर भट्टू थाना के सब इंस्पेक्टर विजेंदर पिलानिया ने बताया,
आरोप लगाए गए हैं कि महिला का पति संदीप उर्फ काला नशा करता है. उससे तंग परेशान होकर महिला ने दोनों अपने बच्चों को पहले जहर दिया. फिर घर में बने पानी वाले कुंड में डाल दिया. उसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली. महिला ने मरने से पहले चार स्क्रिप्ट तैयार की थी.
ये भी पढ़ें: लोगों ने रोका फिर भी अधूरे पुल पर चढ़ा दी वैन, नाले में बहकर 9 लोगों की मौत
पुलिस ने महिला के पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 108 के तहत मामला दर्ज हुआ है. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.
वीडियो: Jharkhand Protest में लाठीचार्ज, आंसू गैस, वॉटर कैनन का इस्तेमाल, घायल लड़के ने क्या बताया?











