The Lallantop

इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर 'बार एंड कैफे' लिखा था, हरिद्वार के लोगों ने शूटिंग ही रुकवा दी

Haridwar में Imran Hashmi की फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी. स्थानीय लोगों ने फिल्म के सेट पर 'बार' के साइन बोर्ड पर आपत्ति जताई थी. विवाद बढ़ने पर क्रू को शूटिंग रोकनी पड़ गई.

Advertisement
post-main-image
हरिद्वार में फिल्म सेट पर बवाल हो गया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरिद्वार में फिल्म की शूटिंग के दौरान रेस्टोरेंट सेट पर लगे ‘बार एंड कैफे’ साइन बोर्ड को लेकर विवाद हुआ और अंततः क्रू को बोर्ड हटाना पड़ा।
  • स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग सेट पर लगे ‘बार’ वाले बोर्ड को देखकर नाराज हो गए, जिससे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ।
  • विवाद के कारण फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी और अभी तक इस घटना पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

हरिद्वार में इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना के फिल्म सेट पर विवाद हो गया. फिल्म की शूटिंग के लिए एक रेस्टोरेंट सेट पर ‘बार एंड कैफे’ लिखा गया था. बताया जा रहा है कि इससे स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग नाराज हो गए. उन्होंने सेट के पास जमकर बवाल काटा. यहां तक कि फिल्म के क्रू से भिड़ भी गए. विवाद इतना बढ़ा गया कि क्रू को ‘बार’ वाला साइन बोर्ड हटाना पड़ा. अब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
हरिद्वार में ‘बार एंड कैफे’ पर रुकी फिल्म शूटिंग

फिल्म का सेट श्रवण नाथ नगर स्थित भाटिया भवन के पास एक होटल में लगाया गया था. जहां शूट के हिसाब से बार एंड कैफे का अस्थायी साइन बोर्ड लगाकर शूटिंग की जा रही थी. आजतक से जुड़े मुदित अग्रवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म शूटिंग की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और कथित हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंच गए. साइन बोर्ड पर 'बार' लिखा देख वे भड़क गए.

विवाद सुलझता न देख क्रू को फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी. वायरल वीडियो में लोग ये कहते हुए सुने जा सकते हैं, “यह काम हरिद्वार की मर्यादा के पवित्रता के खिलाफ है और इसे यहां नहीं होने दिया जाएगा.”

Advertisement

वहीं, क्रू मेंबर्स कह रहे हैं कि उनके पास शूटिंग का परमिशन है. बावजूद इसके क्रू को मजबूरन रेस्टोरेंट सेट से बार एंड कैफे का बोर्ड हटाना पड़ा.

मामले पर एक स्थानीय निवासी उज्ज्वल पंडित ने कहा,

हम हरिद्वार के उन सभी जागरूक युवाओं और आस-पास के स्थानीय निवासियों का धन्यवाद करते हैं. जिन्होंने हमारे मात्र एक मैसेज पर उस फिल्म की शूटिंग को रोक दिया. जो हरिद्वार की पवित्रता को खराब कर रहे थे.

Advertisement

खबर लिखे जाने तक मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है. विवाद के समय इमरान हाशमी मौके पर मौजूद नहीं थे.

वीडियो: Society की फर्श पर सफ़ेद लाइन को लेकर आमने-सामने Jain और Marathi

Advertisement