उत्तर प्रदेश में त्योहारों को देखते हुए खाने की चीजों में मिलावट रोकने का अभियान शुरू हुआ है. खाद्य विभाग और SDM की टीम ने हमीरपुर जिले में मिठाई की दुकानों में छापेमारी की. इसी दौरान एक दुकानदार ने अपनी ही बनाई मिठाई को खाने से इनकार कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यूपी की मिठाइयों का सच, पुलिस के सामने दुकानदार ने अपनी ही मिठाई खाने से इनकार कर दिया
Hamirpur में एक दुकानदार ने अपनी दुकान की मिठाई खाने से इनकार दिया. इसके बाद जांच टीम ने तैयार रखी मिठाइयों को कूड़ेदान में फेंकवा दिया. साथ ही मिठाइयों के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया है.

खाद्य विभाग और SDM की टीम ने जिले की बड़ी आबादी वाले कस्बे ‘मौदहा’ में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की. इंडिया टुडे से जुड़े नाहिद अंसारी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दुकान पर लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब अधिकारियों के कहने के बावजूद दुकानदार ने अपनी ही बनाई मिठाई खाने से इनकार कर दिया.
सिल्वर वर्क लगी मिठाईयां मिलींजांच टीम ने कस्बे में स्थित वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस में छापेमारी की और मिठाइयों की जांच की. अधिकारियों के मुताबिक, सिल्वर वर्क लगी मिठाई का एक पीस दुकानदार अन्नी बाबा को खाने के लिए दिया गया. लेकिन दुकानदार ने मिठाई खाने से साफ इनकार कर दिया. बताया गया कि दुकानदार से कई बार कहा गया कि मिठाई उसकी ही दुकान की है और उसे खाने में क्या दिक्कत है, लेकिन दुकानदार ने हाथ जोड़ लिए और मिठाई का एक भी टुकड़ा भी नहीं खाया.
हालांकि, इसके बाद अधिकारियों ने दुकानदार से खुद उन मिठाइयों को कूड़ेदान में फेंकवा दिया. खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए हैं. जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर गोरी शंकर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौदहा कस्बे की कई मिठाई की दुकानों पर तैयार और बेचने के लिए रखी मिठाइयों की क्वालिटी और साफ-सफाई की जांच की. टीम ने अलग-अलग दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान दो दुकानों पर साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली है. वहीं मिठाइयों के लिए बैन सिल्वर वर्क के इस्तेमाल की बात भी सामने आई.
यह भी पढ़ें: होमवर्क नहीं किया तो क्लास में बच्चे के कपड़े खोलने लगी टीचर, चांटा मारा, कुछ देर बाद मौत हो गई
SDM करनवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और दुकानों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: CM Vijay की ये 2 मांगें मानेंगे Amit Shah, NEET और Delimitation पर क्या होगा फैसला?












