तेलंगाना से कांग्रेस विधायक मलरेड्डी रंगा रेड्डी का एक वीडियो वायरल है. क्लिप में वो बस में दो छात्राओं से बात करते और उनमें से एक का हाथ पकड़ते नजर आ रहे हैं. इस मामले पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने विधायक रंगा रेड्डी पर छात्रा को ‘गलत तरीके से' छूने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस MLA ने बस में छात्रा का हाथ पकड़ा, लड़की पीछे हटी तो फिर पकड़ा, वीडियो पर घिर गए
Congress MLA Bus viral video: वायरल वीडियो में विधायक एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचते हुए दिखते हैं. मगर वो पीछे हट जाती है. इसके बाद वो फिर से उसका हाथ पकड़ते हैं.

70 वर्षीय मलरेड्डी रंगा इब्राहिमपटनम विधानसभा सीट से विधायक हैं. वो कांग्रेस सरकार की 'महालक्ष्मी' मुफ्त बस योजना के बारे में दो छात्राओं से बातचीत कर रहे थे.
वायरल वीडियो में विधायक एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचते हुए दिखते हैं. मगर वे पीछे हट जाती है. इसके बाद वे फिर से उसका हाथ पकड़ते हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस विधायक के व्यवहार पर सवाल उठाए. BJP ने वीडियो पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस नेताओं को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए. कांग्रेस विधायक मलरेड्डी रंगा एक छात्रा का हाथ पकड़े हुए हैं. उसे गलत तरीके से छू रहे हैं.”
आखिर में एक्स पोस्ट पर बीजेपी ने लिखा कि कांग्रेस की महिला-विरोधी सोच एक बार फिर सबके सामने आ गई है.

BRS नेता आरएस प्रवीण कुमार ने वीडियो पर सवाल किया कि रंगा रेड्डी ने छात्रा का हाथ क्यों पकड़ा, उसे गलत तरीके से क्यों छुआ. उन्होंने कहा, "क्या यह अपराध नहीं है? क्या यह किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं है?"
उन्होंने मांग की कि तेलंगाना राज्य महिला आयोग विधायक को तलब करे. X पर एक पोस्ट में बस में महिला सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी न होने पर सवाल उठाया गया.
विधायक ने दी मामले पर सफाईइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायक मलरेड्डी रेड्डी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया. कहा कि उन्होंने छात्राओं से ‘पिता’ की तरह बात की थी. BRS ने इस बातचीत को गलत तरीके से पेश किया.
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु प्रोटेस्ट: ध्रुव राठी ने पीएम मोदी का नाम लेकर क्या दिखाया?
एक वीडियो में विधायक ने बताया कि मंगलवार, 7 अक्टूबर को जिला कलेक्टर के दफ्तर में मीटिंग हुई थी. बैठक के बाद वे बस में गए. उन्होंने कहा,
“यात्रा के दौरान मैंने अलग-अलग वर्गों के लोगों से बातचीत की. इनमें कुछ छात्राएं भी शामिल थीं. उन्होंने यात्रियों की भारी भीड़ के कारण और बसें चलाने की मांग की थी.”
रंगा रेड्डी का कहना है कि जो वीडियो वायरल है वो बस के मुड़ते समय रिकॉर्ड हुआ था. BRS इस क्लिप का गलत मतलब निकाल रही है. रेड्डी ने कहा कि वो लड़कियों का बहुत सम्मान करते हैं.
वीडियो: अखिलेश-राहुल से क्यों नाराज हैं, राजीव राय ने दोनों नेताओं पर क्या खुलासा किया?












