The Lallantop

सैर पर निकले प्रोफेसर को UPI से लूट लिया, Google Pay और BHIM बने जरिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपूरचंद गुप्ता शाम की सैर पर निकले थे. आरोप है कि दो लोगों ने उन्हें किडनैप कर आंखों पर पट्टी बांधी और चाकू की नोक पर मोबाइल का पासवर्ड हासिल किया. पुलिस के मुताबिक, UPI के जरिए करीब 1 लाख रुपये एक महिला के QR कोड पर ट्रांसफर कराए गए.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (COURTSEY-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कॉलेज प्रोफेसर को शाम की सैर के दौरान किडनैप कर उनका मोबाइल और बैंकिंग ऐप्स के जरिए लगभग 1 लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई।
  • प्रोफेसर को बाइक पर बिठाकर एक कमरे में बंद किया गया और आरोपियों ने चाकू की नोक पर फोन का पासवर्ड लेकर UPI ट्रांजैक्शन के जरिए धन निकाला।
  • पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक आरोपित को गिरफ्तार कर बाकी संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है तथा रंगदारी की रकम भी रिकवर कर ली गई है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कॉलेज प्रोफेसर शाम की सैर के लिए निकले थे. इसी दौरान उन्हें किडनैप कर लिया गया. आरोपियों ने उनकी आxखों पर पट्टी बांध दी. उन लोगों ने प्रोफेसर को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रखा. बाद में UPI ट्रांजैक्शन के जरिए लगभग 1 लाख रुपये की रंगदारी वसूली.

Advertisement
शाम की सैर करने निकले थे प्रोफेसर

यह घटना रायगढ़ जिले के पुसौर पुलिस स्टेशन इलाके के जाकेला गांव की है. पुलिस के मुताबिक, डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपूरचंद गुप्ता 5 अक्टूबर को शाम को दीपापारा और शोभा राइस मिल के पास टहल रहे थे. थकान महसूस हुई तो सड़क किनारे बने तालाब के पास एक पत्थर पर बैठ गए. तभी दो लोगों ने उनके पास आकर उन्हें तालाब की ओर खींच लिया. उन्होंने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी और चाकू से डराया. इसके बाद आरोपी उन्हें मोटरसाइकिल पर बिठाकर थाना भूपदेवपुर स्थिक पंडरीपानी गांव ले गए. वहां प्रोफेसर को एक कमरे में बंद कर दिया गया.

फोन का पासवर्ड जानने को बेताब थे किडनैपर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि किडनैपर्स ने प्रोफेसर के साथ मारपीट की. वो बार-बार उन्हें अपने मोबाइल फ़ोन का पासवर्ड बताने के लिए मजबूर कर रहे थे. आखिरकार उन्होंने चाकू दिखा कर पहले फोन, फिर उनके बैंकिग ऐप्स को ओपन कर लिया. फिर वो उनके Google Pay और BHIM अकाउंट तक भी पहुंच गए.

Advertisement

जांच टीम का मानना है कि इसके बाद आरोपियों ने एक महिला से संपर्क किया. उन्होंने महिला का UPI का QR कोड हासिल लिया. फिर उन्होंने प्रोफेसर के बैंक अकाउंट से पैसे उस महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिए. पुलिस के अनुसार, ट्रांजैक्शन तब तक जारी रहे जब तक प्रोफेसर के अकाउंट की लगभग 1 लाख रुपये की ट्रांसफर लिमिट खत्म नहीं हो गई.

परिवार को जबरन कॉल कराई

किसी को शक न हो, इसलिए किडनैपर्स ने प्रोफेसर की अपने परिवार से बात भी कराई. उन्होंने प्रोफेसर से बुलवाया कि वो सुरक्षित हैं. लेकिन ऐसी कॉल्स की न तो प्रोफेसर के परिवार को आदत थी, न रिश्तेदारों को. इसलिए उन्हें शक हुआ और उन्होंने खुद ही उनकी लोकेशन का पता लगाना शुरू कर दिया. परिवार उन्हें खोजते हुए पंडरीपानी गांव तक पहुंचा. जब आरोपियों को लगा कि परिवार के लोग उन तक पहुंच सकते हैं, तो वे प्रोफेसर को वहीं छोड़कर मौके से भाग गए. 

इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी. पुसौर के SHO हर्षवर्धन सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने प्रोफेसर को उस कमरे से बाहर निकाला जहां उन्हें कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया था. इसके बाद रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तुरंत ऑपरेशन शुरू किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रात में 'अगवा' हुई लड़की ने दिन में 'किडनैपर' से शादी कर ली, उज्जैन में ये क्या हुआ?

पुलिस ने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर ही जकेला गांव के रहने वाले सुनील सारथी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर किडनैपिंग और UPI जरिए पैसे ट्रांसफर करने की बात कबूल ली. पुलिस के मुताबिक बाकी संदिग्धों की पहचान कर ली गई है. उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल जिस महिला का QR कोड कथित तौर पर पैसे लेने के लिए इस्तेमाल किया गया था, उससे संपर्क किया गया है. ट्रांसफर की गई रकम को भी रिकवर कर लिया गया है.

वीडियो: उड़ते प्लेन में पायलटों के बीच चाकूबाजी, भारतीय कप्तान ने कैसे टाला बड़ा हादसा?

Advertisement