The Lallantop

ट्विशा केस में ऑडियो पर बवाल, रिटायर्ड जज ने कहा था- 'कुछ लोग अपना शरीर बेचते हैं...'

हर्षित शर्मा ने ट्विशा के ससुराल पर उनके पर्सनल लाइफ और कथित पास्ट रिलेशनशिप को लेकर ट्विशा की इनसल्ट करने और इमोशनली परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा कि ‘व्यभिचार करना आदत भी बन सकती हैं.’ आसान भाषा में समझे, तो कई लोगों के साथ संबंध बनाना.

Advertisement
post-main-image
ट्विशा के भाई और सास का बातचीत का कथित ऑडियो वायरल. (फोटो- इंडिया टुडे/ सोशल मीडिया)

भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा के मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई है. इस बीच ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच हुए कथित बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में गिरीबाला सिंह कथित तौर पर शादी के बाद ट्विशा के पास्ट रिलेशनशिप पर सवाल करती हुई सुनाई दे रही हैं. जबकि, भाई हर्षित बातचीत के दौरान बहन पर होने वाला भद्दे सवालों पर आपत्ति जताते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह अग्रिम जमानत पर बाहर हैं, जबकि, पति समर्थ सिंह अब भी फरार है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल ऑडियो में हर्षित कथित तौर पर इस बात पर आपत्ति जताते हैं कि ट्विशा की सास उनकी बहन के पास्ट रिलेशनशिप और फ्यूचर में किसी के साथ संबंध बनाने पर कैसे सवाल कर सकती हैं.

Twisha Death Case: वायरल ऑडियो में कई बातों का जिक्र 

इसके जवाब में गिरीबाला सिंह ने कहा कि ‘मैं अपनी बहू की पिछली जिंदगी के बारे में सवाल क्यों नहीं पूछ सकती?’ रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले गिरीबाला सिंह शादी के बाद ट्विशा के पिछले रिश्तों और लॉयलटी पर होने वाली बातों का बचाव कर रही थीं.

Advertisement

हर्षित शर्मा ने ट्विशा के ससुराल पर उनके पर्सनल लाइफ और कथित पास्ट रिलेशनशिप को लेकर ट्विशा की इनसल्ट करने और इमोशनली परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा कि ‘व्यभिचार करना आदत भी बन सकती हैं.’ वायरल ऑडियो में गिरीबाला सिंह ने प्रॉस्टिट्यूट का जिक्र करते हुए कहा,

'ग्वालियर के रेशमपुरा में काम किया था. प्रॉस्टिट्यूट्स के साथ काम किया था. कुछ लोग अपना दिमाग बेचते हैं, तो कुछ लोग अपना शरीर...’

वायरल ऑडियो सुनने के बाद एक और बात पता चलती है कि ट्विशा ने कथित तौर पर शादी के बाद अपने मायके में बताया था कि समर्थ सिंह उनके साथ गाली-गलौज करता था. उन्हें  ‘प्रॉस्टिट्यूट’ भी कहता था. हालांकि, बातचीत के दौरान हर्षित, ट्विशा की सास के किसी भी बात पर सहमत होते हुए नहीं सुने गए.

Advertisement

हर्षित ने आगे कथित वायरल ऑडियो में कहा कि जब उन्होंने अपनी बहन के बारे में ऐसी बातें सुनी, तो वो बहुत दुखी हुए. हर्षित ने कहा कि भले ही वो (गिरीबाला सिंह) इसे प्रोफेशनल ढंग से देखती हों, लेकिन इससे इमोशंस भी जुड़े हैं.

शादी के बाद संबंधों की नैतिकता पर कही थी बात

इसके जवाब में गिरीबाला सिंह ने कहा कि शादी के बाद किसी भी तरह का अनैतिक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस तरह का सवालों का मतलब कैरेक्टर सर्टिफिकेट देना नहीं था. बल्कि, यह जानना था कि शादी के बाद ऐसा होगा या नहीं.

वायरल ऑडियो में यह भी सुना गया कि ट्विशा के पास्ट रिलेशनशिप को लेकर भी तनाव था. हालांकि, हर्षित को ऑडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ट्विशा ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में समर्थ सिंह को बताया था. हर्षित ने इस बात पर आपत्ति जताई कि अब इस बात को ट्विशा के खिलाफ क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है. बता दें कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने 30 हजार इनाम का ऐलान किया है, जो पहले 10 हजार रुपये थी.

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का पुराना पोस्ट वायरल, AAP से क्या कनेक्शन?

Advertisement