The Lallantop

वीडियो में सड़क पर कचरा फेंकते दिखा, ट्रोलिंग और पुलिस केस के बीच युवक ने की आत्महत्या

Goa में एक ग्रेजुएशन सेकंड ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली. कथित तौर पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे वो तनाव में थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
गोवा में एक 23 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली. (फोटो- X/SP North Goa)

गोवा के मापुसा जिले में एक 23 साल छात्र ने आत्महत्या कर ली. कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सड़क के किनारे कचरा फेंक रहा था. इसकी वजह से सोशल मीडिया पर वह काफी ट्रोल हुआ. उसके खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच में वह पुलिस के साथ सहयोग भी कर रहा था लेकिन इसी बीच उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने छात्र की मौत पर एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है. केस की हर एंगल से जांच की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक पहचान सैमुअल डी ब्रागांका के तौर पर हुई है, जो ग्रेजुएशन सेकंड ईयर का छात्र था. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमुअल अपनी मां और दो बहनों के साथ मापुसा में रहता. वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर नॉर्थ गोवा की एक सड़क के किनारे कचरा फेंकते हुए दिखा था.

वीडियो क्लिप वायरल होने से परेशान था

ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इसके बाद लोगों ने सैमुअल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोग उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग करने लगे. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. केस दर्ज होने के बाद सैमुअल को नोटिस मिला और पुलिस के सामने उसकी पेशी भी हुई.  रिपोर्ट के मुताबिक, वो जांच में पुलिस की मदद भी कर रहा था, लेकिन अचानक उसके आत्महत्या की खबर आ गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

Advertisement
लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सैमुअल ने कथित तौर पर अपने घर के लाइसेंसी हथियार से आत्महत्या की है. घटना के बाद उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, छात्र के परिवार ने भी इस मामले पर पुलिस से बात की. उन्होंने पुलिस को बताया कि वीडियो वायरल होने की वजह से उसे काफी ट्रोल होना पड़ा था. इससे वो काफी परेशान था. कथित तौर पर परिजनों ने बताया की मौत से कुछ समय पहले तक सैमुअल काफी तनाव में था.

पुलिस मृतक के मौत की हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस की अभी तक की जांच में आत्महत्या, वायरल वीडियो और पुलिस की जांच का आत्महत्या से कोई संबंध नहीं निकला.

वीडियो: CJI Surya Kant के लंदन लेक्चर में क्या विवाद हो गया?

Advertisement

Advertisement