The Lallantop

कॉकरोच जनता पार्टी के पहले प्रोटेस्ट पर अभिजीत दिपके क्या-क्या बोले?

Cockroach Janata Party के मुखिया Abhijeet Dipke केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग पर डटे रहे. प्रदर्शन के दौरान दिपके ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो यह प्रदर्शन भारत के अलग-अलग शहरों में भी किए जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
CJP ने जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व अभिजीत दिपके ने किया।
  • यह प्रदर्शन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और पार्टी के सोशल एक्टिविस्ट्स द्वारा आगामी विरोध की चेतावनी के बाद किया गया था, जबकि दिपके हाल ही में अमेरिका से भारत लौटे थे।
  • प्रदर्शन के बाद CJP ने भारत के अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, और अगले 13 जून को फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार, 6 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अपना पहला शांतिपूर्ण प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूरा किया. प्रदर्शन का नेतृत्व खुद पार्टी के मुखिया अभिजीत दिपके और उनके पार्टी के प्रवक्ताओं ने किया. इस दौरान एनवायरमेंटलिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान दिपके लगातार अपनी मांगों पर डटे रहे. खबर में चर्चा करेंगे कि उन्होंने पूरे प्रदर्शन के दौरान क्या- क्या कहा? साथ ही यह भी जानेंगे कि दिपके ने क्या चेतावनी दी.  

Advertisement

दिपके आज यानी शनिवार को ही अमेरिका से भारत लौटे हैं. प्रदर्शन के लिए परमिशन मिलने के बाद वो सीधा जंतर-मंतर पहुंचे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिपके प्रदर्शन स्थल पर सफेद रंग की कार से पहुंचे. वहां मौजूद लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया. दिपके जनता दल पार्टी के ऑफिस बाउंड्री के पास बने फुटपाथ पर खड़े हुए. इस जगह पर बड़ी संख्या में लोग कॉकरोच वाले मास्क पहने और हाथों में पोस्टर लिए खड़े थे. दिपके ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करना शुरू किया.

CJP
कॉकरोच की मास्क में युवा.
CJP भारत के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन करेगी

लोगों के बीच जोशीले भाषण के बाद दिपके ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर शाम 5 बजे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी CJP पार्टी आने वाले दिनों में भारत के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन करेगी. इसके अलावा अगले शनिवार, 13 जून को CJP फिर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन के दौरान दिपके ने बीते 2 दशकों की राजनीति पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा,

Advertisement

पिछले 10-12 सालों से हम लोग हिंदू-मुस्लिम की राजनीति में फंसे हुए हैं. क्या इससे किसी को भी नौकरी मिली? इन सबसे किसे फायदा हुआ? मैं अपने इस मकसद के लिए अपनी आजादी भी कुर्बान करने के लिए तैयार हूं.

CJP
अभिजीत दिपके.

दिपके ने प्रदर्शन के दौरान CJP के ‘एक्स’ अकाउंट के रिस्ट्रिक्ट होने पर भी सरकार पर निशाना साधा. ऐसा करने का मकदस उन्होंने आंदोलन को खत्म करने वाला बताया. उन्होंने आगे कहा, 

इस देश के युवाओं और छात्रों ने अभी तक खुद को बेचा नहीं है. आंदोलन को दबाने की पूरी कोशिश की गई. आप (सरकार) हमारी पोस्ट हटा सकते हैं लेकिन हमें नहीं मिटा सकते.

Advertisement
CJP Protest
CJP प्रोटेस्ट.

प्रदर्शन के दौरान ही दिपके ने अपनी मां और बहन को लगने वाले ‘डर’ के बारे में बताया. उन्होंने कहा,

मेरी मां जितना मेरे अमेरिका जाने पर नहीं रोई थी, उससे कहीं ज्यादा अपने घर यानी भारत आने पर रो रही थीं. उन्हें डर था कि मुझे ‘जेल’ में डाल दिया जाएगा.

Dipke
अभिजीत दिपके.

दिपके ने कहा कि ‘जब वो लैंड हुए तो उन्हें भी ऐसा लगा था कि वो अपनी आजादी के आखिरी पल को जी रहे हैं.' दिपके के इन बयानों के बाद जमकर नारेबाजी हुई. CJP मुखिया नारे लगाते रहे और लोग उनके नारेबाजी का जवाब देते रहे. प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों ने 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ और ‘युवा एकता जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए.

इसके बाद दिपके फुटपाथ से नीचे उतरे और लोगों ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया. लेकिन उन्होंने भीड़ से नीचे उतारने के लिए कहा. करीब 3 से 3.30 बजे तक अभिजीत दिपके और सोनम वांगचुक जंतर-मंतर से निकल गए. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर में प्रोटेस्ट, बवाल की आशंका!

Advertisement