The Lallantop

एक्स्ट्रा-मैरिटल डेटिंग ऐप Gleeden ने डेटा शेयर किया, भारतीयों के कांड सामने आ गए

Gleeden Etramarital dating app Survey: एक एक्स्ट्रामैरिटल डेटिंग ऐप ने हाल में डेटा शेयर किया है. जिसके मुताबिक, भारत में 40 लाख यूजर इस ऐप से जुड़े हैं. सबसे ज्यादा भागीदारी बेंगलुरु की है. और 65% यूजर्स के साथ पुरुष सबसे आगे हैं, फिर 35% के साथ महिलाएं.

Advertisement
post-main-image
एक्स्ट्रा-मैरिटल डेटिंग ऐप Gleeden पर बेंगलुरु यूजर्स सबसे आगे. (फोटो- Unsplash.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Gleeden डेटिंग ऐप ने भारत में 40 लाख से अधिक यूजर्स की जानकारी जारी की है, जिसमें 65% पुरुष और 35% महिलाएं शामिल हैं, जो एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप में अपनी रुचि दिखाते हैं।
  • भारत में बढ़ती शहरीकरण और डिजिटल एक्सेस के कारण, लोगों ने निजी संबंधों की तलाश के लिए एक्स्ट्रा-मैरिटल डेटिंग ऐप्स का उपयोग बढ़ाया है, खासकर बेंगलुरु, हैदराबाद, और दिल्ली जैसे शहरों में।
  • डेटा से पता चलता है कि ऐप के यूजर्स रोजाना 1 से 1.5 घंटे चैटिंग करते हैं, जिससे इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में 148% की वृद्धि हुई है, जो भविष्य में इस सेवा के विस्तार का संकेत देती है।

सभ्यता, संस्कृति, मर्यादा का दंभ भरने वाले देश में लोग बढ़-चढ़कर 'अफेयर' कर रहे हैं. आप गलत नहीं समझे. हम भारत की ही बात कर रहे हैं. यहां लोग कैमरा के आगे मर्यादित समाज होने का दावा करते हैं, लेकिन फ्रेम से हटते ही असली रंग दिखाते हैं. दूसरों की लव लाइफ देखकर भारतीय संस्कृति की बार-बार याद दिलाते हैं, लेकिन खुद मल्टीपल सेक्स पार्टनर रखते हैं या रखना चाहते हैं.

Advertisement

एक्स्ट्रा-मैरिटल डेटिंग ऐप Gleeden ने इसका सबूत भी दिया है. कंपनी ने आंकड़े जारी किए हैं. बताया है कि लोग पार्टनर के साथ रह तो रहे हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से बाहर भी एक पार्टनर की तलाश में हैं. किसी को मनोरंजन, एडवेंचर चाहिए तो कोई भावनात्मक कारणों से ऐसा कर रहा है.

Gleeden के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक उसने भारत में 40 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. डेटा में यूजर के बात करने का समय, शहर, पसंद आदि की भी जानकारी दी गई है.

Advertisement

यूजर- 65 प्रतिशत यूजर यहां पुरुष हैं और 35 प्रतिशत महिलाएं. 

रिश्ता- कई लोग या तो शादीशुदा हैं या काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं.

इजाफा- महिलाओं की भागीदारी में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. पिछले दो सालों में यह 148% तक बढ़ गई है.

Advertisement

चैटिंग टाइम- इंडियन यूजर्स प्लेटफॉर्म पर हर दिन लगभग 1 से 1.5 घंटे चैटिंग करते हैं. यहां घड़ी भी बड़ा रोल प्ले करती है. कई यूजर दोपहर 12 से 3 बजे तक बात करते हैं. या फिर रात 10 बजे से आधी रात तक. ये वो समय होता है, जब कई लोग या तो अकेले होते हैं या अपने रोजमर्रा के कामों से ब्रेक लेते हैं.

पसंद- पुरुष अक्सर 25-30 साल की महिलाओं को ढूंढते हैं. और महिलाएं 30-40 साल के पुरुषों को पसंद करती हैं. ऐप के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर महिलाओं का झुकाव फाइनेंशियली स्टेबल प्रोफेशन वाले पार्टनर की तरफ होता है. 

शहर- बेंगलुरु 18% यूजर्स के साथ पहले पायदान पर है. फिर हैदराबाद (17%), दिल्ली (11%), मुंबई (9%) और पुणे (7%) लिस्ट में है. डेटा के मुताबिक, लखनऊ, चंडीगढ़, सूरत, कोयंबटूर, पटना और गुवाहाटी जैसे छोटे शहरों से आने वाले यूजर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, Gleeden India की कंट्री मैनेजर सिबिल शिडेल (Sybil Shiddell) का कहना है, "काफी लोग शादी को इस देश की सबसे पवित्र संस्थाओं में से एक मानते हैं. लेकिन वे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और खुद को समझने का जरिया खोजने के लिए इस तरह के ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं."

'एक्स्ट्रा-मैरिटल डेटिंग ऐप' Ashley Madison ने जून 2025 में एक डेटा शेयर किया था. इसके मुताबिक, तमिलनाडु का कांचीपुरम देश में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के सबसे बड़े हॉटस्पॉट में से एक बनकर उभरा था.

क्या है Gleeden डेटिंग ऐप?

Gleeden खुद को एक Discreet यानी सतर्क ऐप बताता है. वेबसाइट का कहना है कि ये पहली गोपनीय साइट है, जो फीमेल यूजर्स के लिए फ्री है. आप अपने इलाके में किसी की तलाश करना चाहते हैं या दूर बैठे किसी शख्स की, ये ऐप आपको दुनिया भर के लोगों से सुरक्षित रूप से कॉन्टैक्ट करने में मदद करता है. 

वीडियो: क्या अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर होगी? ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?

Advertisement